FOLLOW US ON
Breaking News नीट पेपर लीक से पूरे देश भर में बवाल, सीबीआई ने एक अभियुक्त को लिया हिरासत में | चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
जेल गेट पर अरशद से दुर्व्यवहार का आरोप, DC-SP और डालसा से की शिकायत
May 16, 2026 | 194 Views
जेल गेट पर अरशद से दुर्व्यवहार का आरोप, DC-SP और डालसा से की शिकायत

साहिबगंज: चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी ने साहिबगंज जेल गेट पर अपने साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। 14 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद बीते शुक्रवार को अरशद अपना जमा पैसा, मुलाकाती सामान, मेडिकल रिपोर्ट और बंदी आवेदन पत्र की कॉपी लेने संबंधी जानकारी के लिए जेल अधीक्षक परमेश्वर भगत के सरकारी आवास पहुंचे।

अरशद के अनुसार, अधीक्षक ने उन्हें कार्यालय में मुलाकात करने को कहा। इसके बाद जब वे जेल गेट के अंदर प्रवेश कर अधीक्षक से मिलने जा रहे थे, तभी वहां तैनात चार-पांच जेल कर्मियों ने उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और यह कहते हुए बाहर भगा दिया कि अधीक्षक के आदेश पर उन्हें जेल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अरशद ने आरोप लगाया कि एक जेल कर्मी मारपीट के लिए भी आगे बढ़ा।

घटना के बाद अरशद ने इसकी मौखिक शिकायत डालसा सचिव , एसडीजेएम , उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक से की। अरशद का कहना है कि सभी अधिकारियों ने उन्हें लिखित शिकायत देने और विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अरशद ने कहा कि 14 महीने जेल में रहने के दौरान उन्होंने जेल के भीतर कथित भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी कारण साहिबगंज और मधुपुर जेल प्रशासन द्वारा उनके साथ कई बार उत्पीड़न और शोषण किया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने आरटीआई के तहत जेल आईजी झारखंड से 94 बिंदुओं पर सूचना मांगी है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

अरशद ने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ और न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष बिना किसी डर और दबाव के लगातार जारी रहेगा।


May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views
May 16, 2026 | 195 Views