FOLLOW US ON
Breaking News नीट पेपर लीक से पूरे देश भर में बवाल, सीबीआई ने एक अभियुक्त को लिया हिरासत में | चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर माझी परगना महल प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से की मुलाकात
May 15, 2026 | 115 Views
पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर माझी परगना महल प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से की मुलाकात

रांची। झारखंड में पेसा नियमावली 2025 के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को माझी परगना महल, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावाँ के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पेसा नियमावली लागू किए जाने पर मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इसके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी समाज की परंपराओं, अधिकारों और स्वशासन की भावना के सम्मान के साथ पेसा नियमावली को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक ग्राम सभाओं को मजबूत करने और जनजातीय समुदाय को उनके अधिकारों के अनुरूप विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कृतसंकल्पित है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभाग ग्राम सभा और समाज के स्तर से मिलने वाले सभी तर्कपूर्ण एवं नियमानुकूल सुझावों का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि स्वशासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभाग हर सकारात्मक सुझाव पर विचार करने को तैयार है।

प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में मांग रखी कि ग्राम सभा के गठन, सत्यापन, सीमांकन और प्रकाशन की प्रक्रिया में परगना बाबा, मानकी बाबा, हातु मुंडा एवं माझी बाबा जैसे पारंपरिक आदिवासी स्वशासन प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जनविश्वास के अनुरूप हो।

साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि पेसा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार पारंपरिक ग्राम सभा की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति समुदाय के योग्य व्यक्ति द्वारा की जाए तथा स्थानीय भाषाओं में प्रशिक्षण देकर पारंपरिक नेतृत्व को ग्राम सभा संचालन के लिए सक्षम बनाया जाए।

बैठक में दुर्गा चरण मुर्मू, नवीन मुर्मू, शत्रुघ्न मुर्मू, लखन मुर्डी, दुर्गा चरण हेम्ब्रम, बबलू मुर्मू, जीतू मुर्मू समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य बातें:
• पेसा नियमावली 2025 के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा
• पारंपरिक ग्राम सभाओं को मजबूत बनाने पर जोर
• आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को मिलेगी प्राथमिकता
• सरकार ने सभी तर्कपूर्ण सुझावों पर विचार का दिया भरोसा


May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views
May 15, 2026 | 116 Views