FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
आर्म्स एक्ट में एक युवक गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद
May 27, 2025 | 241 Views
आर्म्स एक्ट में एक युवक गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद

रांची।  पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि हिन्दपीढ़ी थाना अन्तर्गत लेक रोड, छाता मस्जिद के पास मो० अल्फाज नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार (देसी कट्टा) लेकर घूम रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा मो० अल्फाज लेक रोड, छाता मस्जिद, हिन्दपीढ़ी का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु करीब 01:15 बजे उनके घर के पास पहुँचा। उसके बाद टीम के द्वारा घर का घेराबंदी करते हुए घर का दरवाजा खोलवाया गया। जिसे एक व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोला गया, जिसका नाम पूछने पर अपना नाम मो० रियाज पिता मो० तलप बताया तो उनसे मो० अल्फाज के बारे में पूछने पर बताया कि वो बगल वाला कमरा में सो रहा है। इसपर उस कमरा को खोलवाने पर एक व्यक्ति मिला, जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मो० अल्फाज उम्र 24 वर्ष पे० मो० तलत सा०-'लेक रोड, छाता मस्जिद, हिन्दपीढ़ी बताया। उसके बाद उसके कमरा का विधिवत् तलाशी लिया गया तो उसके कमरा के दीवार में बने रौशनदान पर कपड़ा के थैला में एक लोहा का देशी क‌ट्टा बरामद हुआ। उक्त देशी कट्टा को खोलने पर चेम्बर में एक लोड जिन्दा गोली बरामद हुआ। उसके बाद उनसे अवैध देशी कट्टा एवं गोली के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तथा उसके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

उसके बाद उक्त देशी कट्टा एवं गोली को जप्त कर लिया गया और मो० अल्फाज को भी पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया। इस संबंध में हिन्दपीढ़ी थाना में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार प्रा० अभियुक्त का नाम पताः-

1. मो० अल्फाज उम्र 24 वर्ष पे० मो० तलप सा०-लेक रोड, छाता मस्जिद, थाना-हिन्दपीढ़ी,

जिला-राँची।

काण्ड में बरामद समानों की सूचीः-

1. एक लोहा का देशी कट्टा

2. एक जिन्दा गोली

3. एक आई फोन 13 प्रो

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों का नामः-

1. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची।

2. आदिकात महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी, कोतवाली।

3.  सुनिल कुशवाहा पु०नि० सह थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी।

4. पु०अ०नि० महेश मुण्डा, थाना प्रभारी एस०सी० / एस०टी० थाना।

5. पु०अ०नि० रेणुका टुडू थाना प्रभारी महिला थाना।

6. पु०अ०नि० प्रेमचन्द्र हॉसदा, एस०सी०/एस०टी० थाना।

7. पु०अ०नि० सुधीर कुमार सिंह, हिन्दपीढ़ी थाना।

8. स०अ०नि० अनिल टोप्पो, डेलीमार्केट थाना।

9. अन्य पुलिस कर्मी


May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views
May 27, 2025 | 242 Views