FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ तीन युवक गिरफ्तार
May 17, 2025 | 245 Views
देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ तीन युवक गिरफ्तार

पलामू। जिले अंतर्गत लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजु कुमार गुप्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ ग्राम ढेला चौक के पास देखे गए हैं। उक्त सूचना के आलोक में समय लगभग 13:20 बजे स०अ०नि० अजय कुमार के नेतृत्व में लेस्लीगंज थाना से रिजर्व गार्ड के साथ छापामारी हेतु रवाना हुए।

छापामारी के दौरान पुलिस दल जब ग्राम ढेला चौक से आगे ग्रामीण बैंक के पास स्थित बाबु हेयर कटिंग सैलून के समीप पहुँचा, तो देखा गया कि तीन संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल द्वारा उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम निम्नलिखित बताया:

1. अंकेश भुईयाँ (उम्र 25 वर्ष), पिता – प्रमोद भुईयाँ, सा० – सतौआ, थाना – पाटन, जिला – पलामू।
2. कुलदीप कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता – जंगी भुईयाँ, सा० – अखौरी पतरा, थाना – लेस्लीगंज, जिला – पलामू।
3. जितेन्द्र भुईयाँ (उम्र 18 वर्ष), पिता – लालधारी भुईयाँ, सा० – अखौरी पतरा, थाना – लेस्लीगंज, जिला – पलामू।

तलाशी के क्रम में अभियुक्त जितेन्द्र भुईयाँ के कमर से एक देशी कट्टा (जिसके बट पर लाल मौली धागा बंधा हुआ था) बरामद किया गया, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था। उसके पैंट की जेब से एक काला रंग का Infinix कंपनी का स्मार्टफोन भी बरामद हुआ, जिसमें अवैध हथियार के साथ उसके कई फोटो पाए गए।

इसके अतिरिक्त अभियुक्त कुलदीप कुमार के पैंट की पिछली जेब से एक जिंदा कारतूस एवं घटनास्थल से एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या – JH03K 2136) भी बरामद की गई।

 बरामद सामग्री का विवरण:

1. एक देशी कट्टा
2. दो जिंदा कारतूस
3. Infinix कंपनी का स्मार्टफोन
4. काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (रजि. सं. – JH03K 2136)

 छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मचारी: 

1.  राजु कुमार गुप्ता – थाना प्रभारी, लेस्लीगंज
2. स०अ०नि० अजय कुमार – लेस्लीगंज थाना
3. आ0-1552 बबन यादव – लेस्लीगंज थाना
4. आ0-114 धिरेन्द्र कुमार – लेस्लीगंज थाना
5. गृह रक्षक चालक-11815 रेहान अहमद – लेस्लीगंज थाना

इस प्रकार पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को रोका गया है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
 


May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views
May 17, 2025 | 246 Views