FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
बुंडू नगर पंचायत में विश्व महिला दिवस सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित
March 14, 2026 | 151 Views
बुंडू नगर पंचायत में विश्व महिला दिवस सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित

बुंडू (रांची) : विभागीय निर्देश के आलोक में विश्व महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर नगर पंचायत बुंडू द्वारा 08 मार्च से 14 मार्च 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को डोर-टू-डोर कचड़ा संग्रहण, अपशिष्ट प्रबंधन परिसंपत्तियों के रख-रखाव, कम्पोस्ट निर्माण, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के संचालन तथा वेस्ट-टू-वेल्थ जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, प्रजनन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कार्यस्थल सुरक्षा और उत्पाद निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता प्रबंधन से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर  शुभम पोद्दार (प्रशासक, नगर पंचायत बुंडू),  अनूप कुमार (नगर प्रबंधक),  निशांत जोशी तिर्की (नगर प्रबंधक),  मनीषा कुजूर (CLTC), श्री रमन गुप्ता एवं  राजेश कुमार चौधरी (ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छ भारत मिशन, नगर पंचायत बुंडू) सहित कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 


March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views
March 14, 2026 | 152 Views