FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
नशा का गोली खिलाकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की,पति की हत्या,दोनों गिरफ्तार
August 22, 2025 | 555 Views
नशा का गोली खिलाकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की,पति की हत्या,दोनों गिरफ्तार

रांची। पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पिठौरिया थाना क्षेत्र में दि०-20.08.25 को घटित लुम्बा उरांव की हत्या से संबंधित दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची के निर्देशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में थाना प्रभारी, पिठौरिया, रॉची एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों को शामिल करते हुए छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधी 1. इरफान अंसारी, पिता-जाकरी अंसारी, सा०-पतराटोली, कांके थाना-कांके, जिला-रांची एवं 2. गीता देवी (मृतक की पत्नी) पति-लुम्बा उरांव, सा०-मौवनाजारा, राड़हा, थाना-पिठौरिया, जिला-रांची को दिनांक-21.08.25 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त गीता देवी (मृतक की पत्नी) एवं इरफान अंसारी का बारी-बारी से स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि विगत 08 वर्षों से दोनों के बीच अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध लुम्बा उरांव (मृतक) के द्वारा किया जा रहा था और एक-दो बार इरफान अंसारी एवं लुम्बा उरॉव (मृतक) के साथ बकझक भी हुआ था। विगत डेढ़ वर्ष से मृतक की पत्नी मृतक के साथ गाँव पर न रहकर अपने प्रेमी इरफान अंसारी के साथ रह रही थी तथा अपने पति की हरेक गतिविधि की जानकारी प्राप्त करने के लिए गाँव राड़हा स्थित पति के कमरे में सी०सी०टी०वी० कैमरा इरफान अंसारी के माध्यम से लगवायी थी, जिसका एक्सेस अपने एवं इरफान के मोबाईल पर रखी थी। अवैध प्रेम-प्रसंग के बाधक बन रहे लुम्बा उरॉव की हत्या करने के लिए दोनों के द्वारा अमुल कुल पेय पदार्थ में नशा की दवा तथा शराब में 10-15 नींद की गोली मिलाकर हत्या करने की योजना बनायी गयी। योजना के अनुसार दिनांक 19.08.2025 को गीता देवी के द्वारा अपने देवर के मोबाईल पर फोन कर लुम्बा उरॉव से बातचीत कर कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, गेट के पास बहाना बनाकर अपना किराये का मकान दिखाने के लिए बुलाया गया। दिनांक 20.08.2025 को लुम्बा उरॉव (मृतक) कांके एग्रीकलचर गेट पर आया, जहाँ से इरफान अंसारी लेकर गया और काफी शराब पिलाया तथा अमूल कुल में नशीली दवा भी मिलाकर पिलाया, जिसके उपरांत लुम्बा उरॉव अचेत हो गया। जिसके पश्चात् अपराधकर्मी इरफान के द्वारा मारूति ओमनी कार में नशे की हालत में लुम्बा उरॉव (मृतक) को बैठाया तथा कार में ही गर्दन दबाकर उसकी हत्या कर दी गई तथा शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा रास्ता में फेक दिया गया।

अनुसंधान के दौरान लुम्बा उरॉव (मृतक) की हत्या कर शव को परिवहन कर फेकने में प्रयुक्त मारूति ओमनी वाहन संख्या-JH01DA-4186 एवं मोटरसाईकिल JH01CR-2403 को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है गिरफ्‌तार व्यक्तियों के पूर्ववृत के संबंध में छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-

1. इरफान अंसारी, पिता-जाकरी अंसारी, सा०-पतराटोली, कांके थाना-कांके, जिला-रांची

2. गीता देवी (मृतक की पत्नी) पति-लुम्बा उरांव, सा०-मौवनाजारा, राड़हा, थाना-पिठौरिया, जिला-रांची,

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

1. मारूति ओमनी वाहन संख्या-JH01DA-4186

2. मोटरसाईकिल JH01CR-2403

3. 8PM शराब का खाली बोतल (जिसमें नींद की गोली मिलाकर पिलाया गया)

4. अमूल कुल का 02 खाली डब्बा, जिसमें नशे का टैबलेट मिलाकर पिलाया गया।

5. प्रा०अभि० गीता देवी एवं इरफान अंसारी का मोबाईल फोन (सीम सहित)

6. नींद की गोली (Alprazolam) का खाली पत्ता-02

छापामारी दल के सदस्यः-

1. अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची,

2. अभय कुमार, थाना प्रभारी, पिठौरिया, रॉची,

3. पु०अ०नि० सत्यदेव प्रसाद, पिठौरिया थाना, रॉची,

4. पु०अ०नि० संतोष यादव, पिठौरिया थाना, रॉची,

5. स०अ०नि० दीनबंधु दुबे, पिठौरिया थाना, रॉची

6. पिठौरिया थाना सषस्त्र बल,


August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views
August 22, 2025 | 556 Views