FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
सड़क सुरक्षा के तहत वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान बरहरवा में आयोजित
November 13, 2025 | 160 Views
सड़क सुरक्षा के तहत वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान बरहरवा में आयोजित

साहेबगंज। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज बरहरवा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मोड़ के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी  मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं बीमा के वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 28 वाहनों से ₹56,500/- का जुर्माना वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए तथा ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, एवं मोबाइल का उपयोग करते हुए ड्राइविंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचने की अपील की गई। साथ ही सभी चालकों से यह अपेक्षा की गई कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक  नीरज कुमार साह, REA  अनुज पराशर, आईटी सहायक  राजहंस, तथा बरहरवा थाना प्रभारी  सुमित सिंह अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

यह जांच अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना जगाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

 


November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views
November 13, 2025 | 161 Views