साहेबगंज।।जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभापुर डेरा के समीप बिति रात एनएच 80 पर हुई सड़क हादसे में दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया. मृतक युवक शोभनपुर भट्ठा व तालबन्ना मुहल्ला का रहने वाला है.मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर भट्टा निवासी देवानंद यादव के 18 वर्षीय पुत्र बादल कुमार यादव एवं तालबन्ना मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव का 23 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार यादव मोटरसाइकिल से महादेवगंज शादी समारोह में भोज खाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान शोभापुर डेरा के समीप सामने से आ रहे बड़े वाहन के हेडलाइट से मोटर साइकिल चला रहे युवक का आंख चौंधरा गया.
जिसके कारण मोटरसाइकिल एन एच 80 किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराया.जिसके कारण दोनो युवक की मौत मौके पर ही हो गया.मामले की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल व नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो युवक को सदर अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां चिकित्सक डॉक्टर मुकेश कुमार ने दोनों युवकों को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया. वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बादल के आक्रोशित परिजनों व लोगो ने एन एच 80 को जाम कर दिया. हालांकि मामले की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनिश कुमार पांडेय जाम स्थल पर लोगो को समझा बुझा कर एन एच 80 जाम को समाप्त करवा दिया.जिसके कारण एन एच 80 पर वाहनों का परिचालन प्रारंभ हो गया.वही दोनो युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा है. सनोज यादव का छेका 11 मार्च को था। छेका से पहले अर्थी उठ गई।