FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों का निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
अवैध नशीला पदार्थ बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, काफी मात्रा में नशीली सिरप व इंजेक्शन बरामद
October 11, 2025 | 112 Views
अवैध नशीला पदार्थ बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, काफी मात्रा में नशीली सिरप व इंजेक्शन बरामद

हजारीबाग। जिले के थाना-लोहसिंघना के अंतर्गत जेल रोड़ स्थित बाल संप्रेषण गृह के पास पानी की टंकी के निकट दो व्यक्तियों द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करने की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। इस सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान से दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को रंगे हाथों अवैध नशीली सिरप एवं इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए

अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

1. नियाजुद्दीन उर्फ नियाज अंसारी, उम्र- 47 वर्ष, पिता- मो. शरीफ, स्थान- मंडईकला, थाना- लोहसिंघना, जिला- हजारीबाग।
2. मो. मुस्ताक, उम्र- 39 वर्ष, पिता- मो. सुलेमान टेलर, स्थान- मंडईकला, थाना- लोहसिंघना, जिला- हजारीबाग।

*छापे के दौरान दोनों अभियुक्तों से निम्नलिखित अवैध नशीले पदार्थ बरामद किए गए:*

1. कोडीन फॉस्फेट एंड ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप (Onerex) - 14 बोतल
2. पेंटाजोसिन इंजेक्शन IP 30/ML (Tazowin-500) - पिक इंजेक्शन

इस संबंध में थाना लोहसिंघना में कांड संख्या- 151/25, दिनांक- 10.10.25 को धारा- 27(b)(ii) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 तथा धारा- 22(c) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त नियाजुद्दीन का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट सहित हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। अभियुक्त मो. मुस्ताक का भी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट तथा हत्या के प्रययास सहित अन्य मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

इस सफल कार्रवाई में छापामारी दल के सदस्यों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग  अमीत आनन्द
2. थाना प्रभारी लोहसिंघना पुलिस अधीनस्थ निरीक्षक श्री निशांत केरकेट्टा
3. पुलिस अधीनस्थ निरीक्षक  पिन्टु कुमार
4. सहायक उपनिरीक्षक  अरविन्द कुगार मिश्रा
5. लोहसिंघना थाना के सशस्त्र बल एवं अंगरक्षक शामिल रहे।

हजारीबाग पुलिस जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है और ऐसे किसी भी अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी।
 


October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views
October 11, 2025 | 113 Views