FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण फोस्टैक के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,सैकड़ो  खाद्य व्यवसाईयों को दिया गया प्रशिक्षण
August 19, 2025 | 167 Views
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण फोस्टैक के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,सैकड़ो  खाद्य व्यवसाईयों को दिया गया प्रशिक्षण

रांची।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण,फोस्टैक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को खाद सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सिफी होटल में आयोजित किया गया।लेज़र सॉफ्ट टेक्नोलॉजी संस्था के द्वारा आयोजित किया गया । प्रशिक्षण में खाद्य कारोबारी को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई प्रशिक्षण में लगभग 100 व्यवसाययों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक डॉ राकेश सिंह ने कहा कि फूड रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस लेना अनिवार्य की प्रक्रिया है,खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रण,जनित रोग विभिन्न प्रकार के खाद्य खतरे फूड मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेसिंग गुड फूड हाइजीनिक प्रैक्टिस,स्टैंडर्ड ऑपरेटिव प्रोसेसर,व्यक्तिगत एवं कार्यशाला में साफ सफाई एवं स्वच्छता मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट फूड सैंपल एवं टेस्ट की जरूरत से संबंधित सामग्री की गुणवत्ता सहित जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्था जिला समन्यवक संजीव प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 
जिला समन्यवक  ने क्या कहा

 जिला समन्यवक संजीव प्रसाद ने कहा  प्रतिभागी को खाद्य सुरक्षा संबंधी खतरों की पहचान करना, नियामक मानकों (जैसे FDA खाद्य संहिता या स्थानीय स्वास्थ्य नियम) का पालन करना, और जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करना सीखते हैं। प्रशिक्षण और परीक्षा के सफल समापन पर, व्यक्तियों को एक प्रमाणन प्राप्त होता है जो खाद्य सुरक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुपालन में उनकी योग्यता को प्रदर्शित करता है। यह प्रमाणन अक्सर रेस्तरां, खानपान सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों और अन्य खाद्य सेवा वातावरणों में काम करने वाले खाद्य संचालकों, रसोई कर्मचारियों और प्रबंधकों के लिए आवश्यक होता है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने क्या कहा 

रांची जिला के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया  फोस्टैक द्वारा संचालित व लेजर सॉफ्ट टेक्नोलॉजी संस्था के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण दिए जा रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आम दुकानदार को साफ सफाई व एक्सपायरी डेट सहित नियम सहित अवेयरनेस को लेकर जानकारी दी जा रही है जिसके बाद  प्रमाण पत्र दिए जाते है


August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views
August 19, 2025 | 168 Views