FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
September 13, 2025 | 1196 Views
तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

सोनाहातु (रांची)। सोनाहातु थाना क्षेत्र के जाहिरडीह गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना में 27 वर्षीय युवक प्रकाश महतो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रकाश अपने भैंस को चराने के लिए निकला था। इस दौरान भैंस अचानक तालाब में चली गई, जिसे बाहर निकालने के प्रयास में प्रकाश ने तालाब में छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सोनाहातु थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जमुदाग पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही, सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।
 
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक प्रकाश महतो का परिवार घटना से गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।


September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views
September 13, 2025 | 1197 Views