FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
पाकिस्तान से हथियार लाकर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के गुर्गे वसूलते थे व्यवसाई से रंगदारी,4 गिरफ्तार
October 22, 2025 | 228 Views
पाकिस्तान से हथियार लाकर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के गुर्गे वसूलते थे व्यवसाई से रंगदारी,4 गिरफ्तार

रांची । बुधवार को सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राकेश रंजन (भा०पु०से०), वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा कोयलांचल शांति सेना (K.S.S) के नाम पर प्रिंस खान एवं सुजीत सिन्हा के द्वारा राँची शहर के व्यवसायियों एवं कारोबारियों को फोन पर रंगदारी के लिए धमकी देने के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पार चुट्ट ओवर ब्रिज के नीचे एक काला रंग का साफारी कार पंजीयन सं0 - JH01FP8049 में बैठे चार अपराधियों 1. इनामुल हक उर्फ बबलु खान, पिता – ऐनुल हक, पता -सा० - चांदनी चौक, थाना कांके, जिला राँची, 2. रवि आनंद उर्फ सिंघा, पे० पप्पु आनंद, सा० विद्यानगर, थाना - पंडरा, जिला राँची, 3. मो० शाहिद उर्फ अफरीदी खान, पे० इज्जत अंसारी, सा० चंदवे, बस्ती कांके रोड, थाना - कांके, जिला राँची स्थायी पता सा० घुनसूली बस्ती, थाना- कर्रा, जिला- खुंटी एवं 4. मो० सेराज उर्फ मदन, पे० मो० मुस्लिम, सा० चंदवे बस्ती, कांके रोड, थाना कांके, जिला- राँची को पकड़ा गया, पकड़ाये व्यक्ति एवं सफारी कार की तलाशी लेने पर 1. तीन लोडेड पिस्टल, 2. 7 मैगजीन, 3. 7.65 MM का 13 (तेरह) जिंदा गोली बरामद हुआ। गहराई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि सुजीत सिन्हा तथा प्रिंस खान के द्वारा उक्त हथियार एवं गोली को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मोगा (पंजाब) के रास्ते आता है, उक्त हथियार से राँची सहित देश के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर बड़े बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों एवं व्यवसायियों में दहशत फैलाकर रंगदारी की वसूली करते हैं। राँची में इनामुल हक उर्फ बबलु खान अपने गुर्गों के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा एवं प्रिंस खान के लिए लेवी करते हैं। इनलोगों के द्वारा वसूली गयी राशि को सुजीत सिन्हा के गुर्गों की मदद से प्रिंस खान तक पहुँचाया जाता है जिसे प्रिंस खान द्वारा यू०ए०ई० के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता है जिसका उपयोग अवैध हथियार की खरीदारी एवं अन्य अवैध कार्य में पाकिस्तान में उनके गुर्गों के द्वारा किया जाता है। इस संबंध में सदर थाना (बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०) काण्ड संख्या 512/2025, दिनांक- 22.10.2025, धारा 111(3)/111 (4)/61 (2) भारतीय न्याय संहिता, 25(1-A)/25(1-B)a/25(6)/25(7)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17/18/18(B)/20/21 U.A(P) Act. दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि डोरंडा थाना अंतर्गत सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई हवाई फायरिंग के लिए हथियार इन लोगों के द्वारा ही दिया गया था।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पता

1. इनामुल हक उर्फ बबलु खान, पिता ऐनुल हक, पता सा० चांदनी चौक, थाना कांके, जिला - राँची

2. रवि आनंद उर्फ सिंघा, पे० पप्पु आनंद, सा० विद्यानगर, थाना पंडरा, जिला - राँची

3. मो० शाहिद उर्फ अफरीदी खान, पे० इज्जत अंसारी, सा० चंदवे, बस्ती कांके रोड, थाना कांके, जिला - राँची स्थायी पता - सा० घुनसूली बस्ती, थाना कर्रा, जिला - खुंटी

4. मो० सेराज उर्फ मदन, पे० मो० मुस्लिम, सा० चंदवे बस्ती, कांके रोड, थाना कांके, जिला- राँची

इनामुल हक उर्फ बबलु खान का आपराधिक इतिहास

1. कोतवाली रॉची (एस०टी० भा०८०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। 719/09), दिनांक 28.06.2009, धारा 307/326/120(बी)/34

2. बरियातु थाना कांड सं0 253/2014, दिनांक 02.07.2014, धारा 341/323/506/379/34 भा०द०वि० ।
3. 3. बरियातु थाना कांड सं० - 176/2015, दिनांक 04.09.2017, धारा-भा०द०वि० । 147/341/323/387/427

4. कांके थाना कांड सं0 114/2015, दिनांक 20.10.2015, धारा 25 (1-बी0) ए0/26/35 आर्म्स एक्ट ।

5. कांके थाना कांड सं0 103/17, दिनांक 18.10.2021, धारा 25 (1-ए0)/26(2)/35 आर्म्स एक्ट ।

6. कांके थाना कांड सं0 - 81/2017, दिनांक 16.09.2017, धारा 384/386/387/120 (बी0) भा०द०वि०

1

7. डोरंडा थाना कांड सं0 295/2019, दिनांक 23.08.2019, धारा 387/120 (बी) भा०द०वि० ।

8. कांके थाना कांड सं0 /270/271 भा०द०वि० । 86/2020, दिनांक 19.09.2020, धारा 341/323/324/307/388/269

9. पिठौरिया थाना कांड सं0 101/2020, दिनांक 07.09.2020, धारा 25 (1-बी0) ए0/26/35 आर्म्स एक्ट ।

10. नगड़ी थाना कांड सं0 185/2021, दिनांक 15.11.2021, धारा 302/201 भा०द०वि० ।

बरामद एवं जप्त सामानों की विवरण

1. तीन पिस्टल

2. सात मैगजीन

3. 13 जिंदा गोली

4. एक टाटा सफारी कार

5. एक आईफोन

6. पाँच एंड्रॉएड मोबाईल फोन

छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारी

1.  संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची

2.  कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सदर, राँची

3.  अजय कुमार दास, ओ०पी० प्रभारी, बी०आई०टी० मेसरा, राँची।

4.  बसंत कुमार, पु०अ०नि० बी०आई०टी० मेसरा, रांची।

5. अभय कुमार, पु०अ०नि०, बी०आई०टी० मेसरा, राँची।

6. श्री दीपक राणा, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची।

7.  राम विनय राम, स०अ०नि०, बी०आई०टी० मेसरा, राँची।

8.  मिंटू सिंह, स०अ०नि०, बी०आई०टी० मेसरा, राँची।

9.  शाह फैसल, स०अ०नि०, वरीय पुलिस अधीक्षक QRT

10. आरक्षी प्रवेश कुमार पासवान, वरीय पुलिस अधीक्षक QRT

11. सशस्त्र बल


October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views
October 22, 2025 | 229 Views