FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
क्रिटिकल नवजात बच्चे को मिला जीवन दान
October 21, 2025 | 191 Views
क्रिटिकल  नवजात बच्चे को मिला जीवन दान

साहेबंग़ज। सदर अस्पताल, साहिबगंज के SNCU (Special Newborn Care Unit) में भर्ती Baby of Lalita Beshra का  सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक डिस्चार्ज किया गया।

यह नवजात शिशु लगभग 54 दिन पूर्व मात्र 730 ग्राम वजन के साथ अत्यंत कम जन्म भार (ELBW), अत्यधिक प्रीमैच्योरिटी, श्वसन कष्ट (Respiratory Distress), नवजात पीलिया (Neonatal Jaundice) तथा प्रीमैच्योरिटी से उत्पन्न एप्निया (Apnea of Prematurity) जैसी जटिल चिकित्सकीय स्थितियों के कारण CHC बोरियो से रेफर होकर SNCU, सदर अस्पताल, साहिबगंज में भर्ती किया गया था।

लगातार चिकित्सकीय देखभाल, निगरानी एवं समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप अब शिशु का वजन बढ़कर 1390 ग्राम हो गया है। वर्तमान में शिशु पूर्णतः स्वस्थ है तथा स्तनपान सुचारू रूप से कर रहा है।

सिविल सर्जन साहिबगंज के निर्देशानुसार, उपचार के दौरान अस्पताल के स्टाफ द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया तथा डिस्चार्ज उपरांत निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा के माध्यम से शिशु को सुरक्षित रूप से घर भेजा गया।

यह सफलता सिविल सर्जन साहिबगंज, उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक एवं SNCU टीम के समर्पण, सतत देखभाल और चिकित्सकीय सेवाभाव का परिणाम है।


October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views
October 21, 2025 | 192 Views