FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार 
August 6, 2025 | 201 Views
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार 

साहेबगंज । जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधकोल गांव में आज दोपहर तकरीबन 12 बजे जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा खुद थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार जमीन के पट्टा को लेकर आपसी विवाद चल रहा था इसी क्रम में रिश्ते में भतीजा बज्जल हेंब्रम ने अपने चाचा चाचा समेत तीन लोगों की लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक का नाम 65 वर्षीय नाथनियाल हांसदा, 62 वर्षीया बडकी मुर्मू 90 वर्षीया वृद्धा नोहा बेसरा बताया गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा भतीजा बज्जल हेंब्रम हत्या में प्रयुक्त किए गए लोहे के रोड को के साथ तालझारी थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।  घटना की जानकारी पाकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे सहित अन्य पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पहुंच गए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहेबगंज अस्पताल  भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की हत्या की गई है। मामले से जुड़े हत्यारा को गिरफ्तार कर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।


August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views
August 6, 2025 | 202 Views