FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
गोपाष्टमी पर महादेवगंज में होगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल, देश-विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम
November 11, 2026 | 129 Views
गोपाष्टमी पर महादेवगंज में होगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल, देश-विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम

17 एवं 18 नवंबर को गौशाला मेला परिसर में सजेगा कुश्ती का महासंग्राम, विजेता पहलवानों को मिलेगा बाबू अर्जुन अवार्ड, गोल्ड मेडल और नकद पुरस्कार

साहिबगंज। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर साहिबगंज प्रखंड के महादेवगंज में इस वर्ष खेल प्रेमियों को कुश्ती का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां 17 एवं 18 नवंबर 2026 को गौशाला मेला के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के नामी पहलवान अपनी कुश्ती कला, ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं आयोजनकर्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता दोनों दिन दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगी। दंगल में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों तथा नेपाल के प्रसिद्ध पहलवानों के शामिल होने की उम्मीद है। उनके बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। बाहर से आने वाले पहलवानों के लिए रहने, खाने और पीने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को बाबू अर्जुन अवार्ड के साथ नकद पुरस्कार, आकर्षक ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक कुश्ती खेल को बढ़ावा देना, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह पैदा करना है। उन्होंने देशभर के पहलवानों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

साथ ही उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में महादेवगंज पहुंचकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लेने और पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला मेला के साथ आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय दंगल महादेवगंज सहित पूरे साहिबगंज क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। अब खेल प्रेमियों को देश-विदेश के पहलवानों के बीच होने वाले जोरदार मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार है।


November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views
November 11, 2026 | 130 Views