FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट मैदान में सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह किया गया
December 25, 2025 | 215 Views
रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट मैदान में सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह किया गया

 साहेबगंज। नगर स्थित रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट मैदान में सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा शामिल हुए।यह सांसद खेल महोत्सव राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के द्वारा ही कराया गया. कार्यक्रम मैं उपस्थित खेल प्रेमी, खिलाड़ी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम ऑनलाइन प्रधानमंत्री द्वारा सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह का लाइव कार्यक्रम देखा और उनका संवाद सुनकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के एक सौ वी जयंती पर नमन किया।कार्यक्रम में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से आए खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिता के साथ प्रतिस्पर्धा में जीते खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।श्री साहू ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाकर खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की और उन्हें खेल से जुड़ने और खेलने के लिए ढेर सारी अपनी शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक अनंत ओझा,राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के प्रेरणा से पूरे देश भर में जहां बीजेपी के सांसद हैं और जहां बीजेपी के सांसद नहीं है वहां पूर्व सांसदों के द्वारा खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। हमारे प्रधानमंत्री देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं कि वह सभी समाज सभी वर्गों की चिंता करते हैं संसदीय क्षेत्र में विभिन्न गांव मोहल्ले कस्बा में रहने वाले लोगों को खेल से जोड़ने का काम किया है देश के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने बड़ी उत्साह के साथ खेल में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।


December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views
December 25, 2025 | 216 Views