FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
डॉ राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन 
September 5, 2025 | 174 Views
डॉ राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन 

साहिबगंज। भारत के पहले उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर सनशाइन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बेबी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ राधाकृष्णन महान शिक्षाविद के साथ-साथ देश के पहले उपराष्ट्रपति बनने का भी गौरव प्राप्त किया। देश के राष्ट्रपति बनने के बाद जब उनके जन्मदिवस मनाने को लेकर बातें आई तो उन्होंने कहा कि अगर मेरा जन्मदिन आप सभी मनाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इस दिन को शिक्षकों के लिए समर्पित कर दिया जाए। तभी से उनकी जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा रंगारंग गीत एवं नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य के अलावा शिक्षिका श्रद्धा सुमन, प्रियंका कुमारी, के अलावा छात्र-छात्राओं में अभिषेक कुमार महावीर कुमार जागृति कुमारी रितिका कुमारी पुष्पा कुमारी करीना कुमारी दामोदर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views
September 5, 2025 | 175 Views