FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल कई आईएएस एवं आईपीएस का हुआ स्थानांतरण | झारखंड कैबिनेट ने दी पेसा कानून को मंजूरी आदिवासी संगठनों में उत्साह का माहौल | हेमंत सरकार ने प्रभारी डीजीपी तादशा मिश्रा को दी एक्सटेंशन अब बनी रहेगी तदाशा मिश्रा झारखंड की डीजीपी | रांची रिम्स की अधिग्रहीत जमीन DIG ग्राउंड में बुलडोजर कार्रवाई से टूटे दर्जनों घर | कांके डैम के आसपास अतिक्रमण कर भूमि पर बनाए गए मकान पर चला बुलडोजर | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी पर झारखंड का कब्जा पहली बार जीता झारखंड ने ट्रॉफी | झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा धुर्वा डैम, कांके एवं हरमू नदी पर अतिक्रमण किए गए जगहों पर चलेगा बुलडोजर | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा अगली बार गड़बड़ी हुई तो भेजे जाएंगे जेल |
अंश–अंशिका और सोमा मुंडा के  परिजनों से मिले सुदेश महतो,राज्य सरकार पर हमला बोला
January 13, 2026 | 140 Views
अंश–अंशिका और सोमा मुंडा के  परिजनों से मिले सुदेश महतो,राज्य सरकार पर हमला बोला

रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो  धुर्वा से गायब बच्चों अंश–अंशिका के माता–पिता से मिले और बच्चों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद श्री महतो खूंटी पहुंचे और नृशंस हत्या के शिकार दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और केंद्रीय महासचिव सह जिप अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत भी थी।

श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में गरीब नहीं है। न तो अंश–अंशिका का सुराग मिल पाया है और न ही सोमा मुंडा के हत्यारों का। झारखंड में राज्य सरकार और पुलिस पूरी संवेदनहीन हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। राज्य में अपराधियों का 4आज चल रहा है। राज्य सरकार की नाक के नीचे एचईसी परिसर से बच्चे सरेआम गायब हो जाते हैं और उनका पता नहीं चलता। खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या कर दी जाती है और पुलिस हाथ पांव मार रही है।

उन्होंने कहा कि बच्चों की गुमशुदगी की सूचना शाम 6 बजे थाना को दे दी जाती है लेकिन पुलिस की दो दिनों तक गंभीर नहीं होती। अगर सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो जाती तो शायद बच्चे मिल जाते। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य सरकार की ओर से किसी ने परिवार की खोज खबर नहीं ली है।

उन्होंने खूंटी में सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि एक सामाजिक व्यक्तित्व की हत्या कर पूरे समाज पर कुठाराघात किया गया है। स्व मुंडा समाज के अगुआ थे। उनकी हत्या कर आदिवासियों की आवाज को दबाने की साजिश की गई है।

इस मौके पर जयकांत कश्यप, महावीर नायक, मुकेश नायक, हरीश कुमार, सतीश कुमार, चिंटू मिश्रा, राजू नायक, चेतन प्रकाश, ओम बर्मा, ऋतूराज शाहदेव, प्रताप सिंह, निर्मल उरांव, प्रीतम कुमार, रौशन कुमार नायक, संदीप साहू आदि भी उपस्थित थे।


January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views
January 13, 2026 | 141 Views