FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्य में निरंजन सिंह राजपूत का कार्य लगातार जारी
January 12, 2026 | 163 Views
पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्य में निरंजन सिंह राजपूत का कार्य लगातार जारी

रांची । राजधानी रांची सहित बिहार के नलंदा जिले समाजसेवी सह  पर्यावरण प्रेमी निरंजन सिंह राजपूत लगातार पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्य को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रों में सैकड़ों पौधारोपण, गरीबों के बीच कंबल वितरण कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है । समाज में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे पर्यावरण प्रेमी निरंजन सिंह राजपूत लोगो के लिए अच्छे कार्य की महत्व पूर्ण कड़ी बनते जा रहे हैं। उन्होंने रांची सहित कई अन्य क्षेत्रों में अब तक सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने की मुहिम को मजबूत किया है।
निरंजन सिंह राजपूत न केवल हरियाली बढ़ाने के लिए अभियान चला रहे हैं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। ठंड के मौसम में उन्होंने गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समाजसेवी आज के समय में बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के लगातार समाज और पर्यावरण के लिए कार्य करते रहें। निरंजन सिंह राजपूत का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिले और कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे।उनके इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है और लोग उनसे प्रेरणा लेकर पौधारोपण व सामाजिक सेवा से जुड़ने लगे हैं।

कुछ शरारती तत्व पर्यावरण को पहुंचाते हैं नुकसान - निरंजन

मामले में जानकारी देते हुए समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी निरंजन सिंह राजपूतने बताया कि मेरे द्वारा सैकड़ो पर लगाए गए हैं लेकिन कुछ शरारती तत्व के लोग पौधों को नुकसान पहुंचाते है मेरे द्वारा लगाए गए पौधे को तोड़ या उखाड़ कर बर्बाद करते है,लेकिन मेरा कार्य इन लोगों के शरारत से रुकने वाला नहीं है मेरा कार्य पर्यावरण और समाजसेवा के लिए और तेज गति से जारी रहेगा।


January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views
January 12, 2026 | 164 Views