FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
सीसीएल द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन
January 22, 2026 | 149 Views
सीसीएल द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

साहेबगंज। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर में आज दिनांक 22 जनवरी, 2026 को नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 127 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई, जिसमें 30 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी गांधीनगर अस्पताल में की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की भी नि:शुल्क जाँच की गई।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रमुख रूप से डॉ. राजकुमार (सीएमएस, सीसीएल), डॉ. भरत सिंह (सीएमओ, गांधीनगर इंचार्ज), डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर, इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. रजनी कुजूर, डॉ. अम्बरीश, डॉ. असीमा तिग्गा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. लेटगाउगीं मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पैरामेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीसीएल द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views
January 22, 2026 | 150 Views