थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार ने झंडोत्तोलन कर फहराया तिरंगा दी सलामी
बरहरवा : 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरहरवा थाना के फ्लैग पोस्ट पर 26 जनवरी को थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय धुन पर तिरंगे को सलामी दिया।इस मौके पर बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू के अलावा आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत भट्टाचार्य, जीआरपी थाना प्रभारी मंगलदेव उरांव के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे! इस मौके पर थाना परिसर में काफी संख्या में स्कुली बच्चों के अलावा गण्यमान्य लोग एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।