FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत का मंजर के बीच बच्चे के प्रति मां का प्यार,लोग निशब्द
May 1, 2026 | 1057 Views
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत का मंजर के बीच बच्चे के प्रति मां का प्यार,लोग निशब्द

ब्यूरो। पूरी दुनिया, जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में एक मां और बच्चे की इस तस्वीर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। फिल्म टाइटैनिक में डूबते जहाज की जो तस्वीर दिखाई गई जहां एक प्रेमी और प्रेमिका की तस्वीर लोगो की आंखे नम कर देती है । लेकिन आज उससे सैकड़ों गुना दर्दनाक तस्वीर अपने बच्चे के प्रति मां का प्यार का चेहरा सामने आए वह काफी विचलित करने वाला है,जिसने भी इस तस्वीर को अपने आंखों से देखा, उसकी आंखें अपने आशु को रोक नहीं पाई,मौत के मंजर के बीच एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए हर वह प्रयास किया जहां अपने बच्चे को सीने से लगाए अपनी मौत की परवाह किए बैगर,जबकि उनकी मां लाइफ जैकेट पहनी थी और अपना जान बचा सकती थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. वही जब बचाव दल के सदस्यों ने मां बच्चे के शव को निकाल रही थी तो वह निकाल नहीं पा रहे थे क्योंकि एक मां ने अपने सीने से लगाए बच्चे को इस प्रकार से जकड़े हुए थी वह मरने के बाद भी अपने बच्चे को छोड़ नहीं रही थी और जब बचाव दल के द्वारा मां और बच्चे को जब बाहर निकाला जाता है तब जो तस्वीर सामने आती है काफी विचलित, दर्दनाक और  लोगों की आंखे नम करने वाली होती है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त एक मां अपनी छोटी बच्ची को कसकर सीने से लपेटे रही ताकि उसे किसी भी तरह की चोट न पहुंचे। पानी और चीख-पुकार के बीच मां अपनी बच्ची की सुरक्षा के लिए डटी रही। 

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां अपने बच्चे के लिए हर मुश्किल से लड़ सकती है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और क्रूज संचालन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।ममता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग मां के साहस को सलाम कर रहे हैं।

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के बैकवॉटर में हुए क्रूज हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन जारी है. एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ के साथ अब भारतीय सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही हैं. हैदराबाद से सेना व कोलकाता से पैरामिलिट्री की टीमें भी पहुंची हैं. दोपहर तक 29 लोगों को बचाया जा चुका है और 9 के शव मिल चुके हैं लेकिन 4 लोग लापता हैं. क्रूज में तमिलनाडु का एक पूरा परिवार सवार था, जो जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में रहता था और उनके कई परिजन तमिलनाडु से आए थे. वहीं, हादसे में बची दिल्ली की पर्यटक और 11 साल के जाफर ने बताया कि क्रूज तूफान के दौरान पानी घुसने से डूबा.


May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views
May 1, 2026 | 1058 Views