FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
रात 2 बजे SSP का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर PCR पदाधिकारी निलंबित
March 13, 2026 | 212 Views
रात 2 बजे SSP का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर PCR पदाधिकारी निलंबित

रांची। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बीती रात करीब 2:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने जिले में तैनात पीसीआर वाहनों और उनमें प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व जवानों के रात्रि गश्ती कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पीसीआर 02 में तैनात एक पदाधिकारी को अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करते हुए नहीं पाया गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को निलंबित कर दिया।

इस दौरान एसएसपी ने जिले में कार्यरत सभी पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि वे रात्रि गश्ती के दौरान पूरी तरह सजग और सतर्क रहें तथा अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से पालन करें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 


March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views
March 13, 2026 | 213 Views