रामगढ़ । 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को अजय कुमार, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा कुज्जू ओ०पी० क्षेत्र के स्थानीय व्यवसायियों, जन प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, शांति समिति सदस्यों, अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कुज्जू ओ०पी० के सौन्दर्गीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया तथा इसको एक सराहनीय पहल बताया गया जिससे भविष्य में पुलिस एवं आम जनता के बीच के संबंधों को ओर बेहतर बनाया जा सकेगा तथा सभी को बधाई दिया गया।
कुज्जू ओ०पी० के अन्दर एवं बाहर खड़ी मालखान के वाहनों के कारण ओ०पी० में काफी कम स्थान खाली था, जिसमें ओ०पी० प्रभारी एवं थाना के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुना जाता था तथा मालखाना का सामान अत्याधिक होने एवं ओ०पी० में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण मालखाना का सामान अव्यवस्थित तरीके से रखा गया था, जिससे आम जनता एवं ओ०पी० के पदाधिकारी / कर्मियों को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा था। आम जनता के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं थी। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा कुज्जू ओ०पी० के निरीक्षण के क्रम में ओ०पी० प्रभारी, कुज्जू को मालखाना के वाहनों को सुरक्षित अन्य स्थान पर रखने तथा आम जनता के बैठने के लिये शेड का निर्माण, पीने का पानी की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया था।
पु०अ०नि० आसुतोष कुमार सिंह, ओ०पी० प्रभारी, कुज्जू के द्वारा अपने दृढ निश्चय का परिचय देते हुए कुज्जू ओ०पी० परिसर के अंदर एवं बाहर खड़ी मालखाना के वाहनों को विधिवत दुसरे स्थान पर सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा खाली स्थान में सौन्दर्याकरण कार्य किया गया, जिसमें 1. कुज्जू ओ०पी० के पुलिस पदाधिकारी एवं ओ०पी० में आने वाले आगंतुको के बैठने लिये नये शेड का निर्माण जिसमें पंखा, बिजली एवं चाय/कॉफी मशीन की व्यवस्था की गई है। 2. ओ०पी० के लिये नया झंडोतोलन मंच, 3. ओ०पी० परिसर के आगे एवं पिछे नये चाहरदिवारी का निर्माण, 4 पुलिस कर्मियों के रहने के लिये बैरक निर्माण 5. मालखाना रूम, 6 नये रसोई घर का निर्माण साथ ही कुज्जू ओ०पी० परिसर के अंदर एवं बाहर रंग-रोगन एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया है। कुज्जू ओ०पी० के बाहर के चाहरदिवारी पर पेंटिंग कर पुलिस अधीक्षक, रामगढ़, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, पु०नि० माण्डु अंचल, ओ०पी० प्रभारी के मोबाईल नं०, डायल 112, साईबर अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली हानि, सड़क सुरक्षा इत्यादि के संबंध में जागरूक किया गया है। उक्त सभी कार्यों को तीन माह के अंदर कुज्जू ओ०पी० प्रभारी, अधिनस्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों एवं चौकिदारों के अथक प्रयास से सम्पन्न कराया गया। कुज्जू ओ०पी० के सौन्दर्याकरण कार्य में स्थानीय व्यवसायियों, जन प्रतिनिधियों, शांति समिति सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी सराहनीय योगदान / सहयोग रहा है।