FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
उपायुक्त आवास से ब्रॉन्ज-बैक ट्री स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू
November 8, 2025 | 208 Views
उपायुक्त आवास से ब्रॉन्ज-बैक ट्री स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

साहिबगंज ।उपायुक्त  हेमंत सती के आवास परिसर से आज एक ब्रॉन्ज-बैक ट्री स्नेक (Bronze-back Tree Snake) का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह रेस्क्यू स्थानीय सर्प विशेषज्ञ जितेंद्र हजारी के द्वारा किया गया।

सूचना मिलते ही जितेंद्र हजारी तुरंत मौके पर पहुंचे और अत्यंत सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन विभाग के हवाले किया। बताया गया कि यह सांप विषहीन प्रजाति का होता है और पेड़ों पर रहने वाला एक सामान्य ट्री स्नेक है।

 उपायुक्त हेमंत सती, जितेंद्र हजारी ने आम जनता से अपील की कि किसी भी घर या परिसर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं और झाड़-फूंक या देसी उपचार का सहारा न लें।

वन विभाग ने भी नागरिकों से आग्रह किया है कि सांपों को नुकसान न पहुंचाएं — अधिकांश सांप पर्यावरण के लिए उपयोगी और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।


November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views
November 8, 2025 | 209 Views