FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
यात्रियों के लिए राहत: पटना–हावड़ा और गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेनें आगे भी चलेंगी, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
June 30, 2026 | 188 Views
यात्रियों के लिए राहत: पटना–हावड़ा और गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेनें आगे भी चलेंगी, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

कोलकाता।  यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के परिचालन को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पटना–हावड़ा–पटना स्पेशल ट्रेन तथा गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन निर्धारित अवधि तक संचालित होती रहेंगी। रेलवे के अनुसार 02024/02023 पटना–हावड़ा–पटना स्पेशल ट्रेन अपने वर्तमान समय एवं सभी निर्धारित ठहरावों के साथ चलाई जाएगी। 02024 पटना–हावड़ा स्पेशल प्रत्येक रविवार 5 जुलाई 2026 से 27 सितंबर 2026 तक कुल 13 फेरे लगाएगी। वहीं 02023 हावड़ा–पटना स्पेशल भी इसी अवधि में प्रत्येक रविवार 13 फेरे संचालित होगी। इससे बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा रेलवे ने 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि उत्तरी रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक के कारण यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

अब यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल–फतेहपुर–प्रयागराज–ज्ञानपुर रोड–वाराणसी–औंड़िहार–गाजीपुर सिटी–छपरा–हाजीपुर होकर चलेगी। इस परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं इस दौरान ट्रेन लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया और मुजफ्फरपुर जैसे पुराने मार्ग के स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

रेलवे के अनुसार 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 3 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक कुल 5 फेरे लगाएगी। वहीं 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल प्रत्येक सोमवार 6 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक कुल 5 फेरे संचालित होगी।
 


June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views
June 30, 2026 | 189 Views