FOLLOW US ON
Breaking News देश मना रहा है 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस,देश भर में हर्ष और उल्लास का माहौल | स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर मोराबादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ध्वजारोहण | संसद का मानसून सत्र समाप्त हंगामे का भेंट चढ़ा सत्र | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | भारत की आजादी का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास लहराया कराया जा रहा है तिरंगा | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
पत्रकार देव सोनी ने नम आंखों से मां स्वर्गीय सुनीता देवी की 22वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धापूर्वक स्मरण
August 16, 2026 | 138 Views
पत्रकार देव सोनी ने नम आंखों से मां स्वर्गीय सुनीता देवी की 22वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

सिल्ली-मुरी। सिल्ली-मुरी के पत्रकार देव सोनी उर्फ देवू ने अपनी पूज्य माता स्वर्गीय सुनीता देवी की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान पत्रकार देव सोनी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मां आज उनके बीच भले ही मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके दिल में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि मां की कमी उन्हें हर पल महसूस होती है और जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी यादें आंखों को नम कर देती हैं।

पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने भी स्वर्गीय सुनीता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके आदर्शों एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

भावपूर्ण माहौल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मां की स्मृतियों को याद कर परिजनों की आंखें नम हो गईं।


August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views
August 16, 2026 | 139 Views