रांची। राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 के बीच रांची पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यालय पहुंची, जहां ईडी के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले पेयजल विभाग के एक कर्मचारी से ईडी अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गई थी। इसके बाद संबंधित कर्मचारी ने एयरपोर्ट थाना में ईडी अधिकारियों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।इसी शिकायत के आधार पर रांची पुलिस की टीम ईडी कार्यालय पहुंची है और मामले से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है।पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
केंद्रीय सुरक्षा बल भी पहुचे ED कार्यालय
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बल ED कार्यालय सुरक्षा की दृष्टिकोण से पहुंच गए है। वही पहली बार बार ऐसा हुआ है कि झारखंड पुलिस ED कार्यालय पहुंच कर ED अधिकारियों के साथ पूछताछ कर रही है ।