FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
भारी मात्रा में अवैध शराब को पुलिस ने किया जप्त,4 अभियुक्त गिरफ्तार
December 10, 2025 | 117 Views
भारी मात्रा में अवैध शराब को पुलिस ने किया जप्त,4 अभियुक्त गिरफ्तार

पलामू।  पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम सालमदिरी से पांकी आने वाली सड़क के रास्ते एक सफेद रंग का XL6 वाहन में नकली अंग्रेजी शराब लोड कर पांकी–बलियारी मोड़ के माध्यम से बिहार की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक  के आदेशानुसार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के निर्देशन में दो छापामारी दलों का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध XL6 वाहन को पांकी–बलियारी मार्ग से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 28 पेटी Old Monk XXX Rum बरामद हुई तथा वाहन में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान इस प्रकार है—
आरीफ अंसारी उर्फ गाडेन, पिता–रियाज अंसारी, एजाज आलम, पिता–सदीक खलीफा
(दोनों ग्राम–बंगलाडीह, थाना–पांकी, जिला–पलामू)

इनसे शराब से संबंधित कागजात मांगे जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह शराब सालमदिरी (ऐनवा–मैनवा) जंगल से लोड कर लाए हैं तथा कई बार बिहार में बेच चुके हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उक्त जंगल में अवैध नकली शराब फैक्ट्री संचालित है, जिसका संचालन निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा किया जाता है—
निर्मल यादव, पिता–वंशी यादव (ग्राम सालमदिरी)
राहुल प्रसाद उर्फ राहुल कुमार, पिता–बिरेन्द्र प्रसाद (ग्राम बरवैया, थाना मनिका, जिला लातेहार)
सुनिल प्रसाद, पिता–अकलू साव (ग्राम महुलिया, थाना नावाजयपुर, जिला पलामू) अभियुक्तों की निशानदेही पर छापामारी कर उक्त अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रीट, केमिकल, रैपर एवं उत्पादन सामग्री जब्त की गई और दो अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. आरीफ अंसारी उर्फ गाडेन, पिता–रियाज अंसारी, ग्राम बंगलाडीह, थाना पांकी, जिला पलामू
2. राहुल प्रसाद उर्फ राहुल कुमार, पिता–बिरेन्द्र प्रसाद, ग्राम बरवैया, थाना मनिका, जिला लातेहार
3. सुनिल प्रसाद, पिता–अकलू साव, ग्राम महुलिया, थाना नावाजयपुर, जिला पलामू
4. एजाज आलम, पिता–सदीक खलीफा, ग्राम बंगलाडीह, थाना पांकी, जिला पलामू

बरामदगी
1. Old Monk XXX Rum 750 ML – 32 पेटी (कुल 384 बोतल)
2. Sterling Reserve B-7 (375 ML) – 01 पेटी (24 बोतल)
3. Royal Stage (375 ML) – 03 पेटी (72 बोतल)
4. स्प्रीट – 6 गैलन (कुल 300 लीटर)
5. नकली शराब बनाने हेतु केमिकल एवं उपकरण
6. Sterling Reserve (B-7) के 375/180 ML रैपर
7. जला हुआ Sterling Reserve (B-7) रैपर
8. दो चारचक्का वाहन
9. चार मोबाइल फोन
10. स्प्रीट रखने हेतु 10 खाली गैलन एवं एक बड़ा ड्रम
11. बिना लेवल का B-7 एवं RS – क्रमशः 14 व 12 बोतल
12. पानी का एक कार्टून
13. विभिन्न ब्रांड के 2520 शीशे की बोतलें तथा अन्य सामग्री (जप्ती सूची अनुसार)

अपराधिक इतिहास

1. राहुल प्रसाद उर्फ राहुल कुमार मनिका थाना कांड सं–90/2018, दिनांक–11/04/2018, धारा–147/323/325/504/354 भा०द०वि० एवं एससी/एसटी एक्ट बालुमाथ थाना कांड सं–63/2022, दिनांक–11/10/2022, धारा–272/273/290 भा०द०वि० एवं 47A उत्पाद अधिनियम, हरिहरगंज थाना कांड सं–101/2022, दिनांक–22/11/2022, धारा–272/273/34 भा०द०वि० एवं 47A उत्पाद अधिनियम, मनिका थाना कांड सं–47/2025, दिनांक–14/05/2025, धारा–317(5) BNS एवं 47A/35 उत्पाद अधिनियम

2. सुनिल प्रसाद, नावाजयपुर थाना कांड सं–14/2022, दिनांक–14/06/2022, धारा–341/323/325/385/387/504/506 भा०द०वि०

छापामारी दल

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)
2. पुलिस निरीक्षक, पांकी अंचल
3. पु.अ.नि. राजेश रंजन, थाना प्रभारी, पांकी
4. पु.अ.नि. आशुतोष रजक
5. पु.अ.नि. रविन्द्र राहुल साय
6. पु.अ.नि. श्याम भगत
7. पु.अ.नि. अनुप टोपनो
8. पु.अ.नि. गोपाल कुमार राय
9. स.अ.नि. प्रमोद कुमार राय
10. स.अ.नि. इन्द्रदेव पासवान (TOP–2)
11. आरक्षी – रामनारायण विश्वकर्मा, रोहित कुमार (2029), राकेश सिंह (1925), अनिल पासवान (1822), सूर्यनाथ सिंह, विकास कुमार, सहायक आरक्षी प्रफुल सिंह एवं जयन्त दुबे, हवलदार पवन सिंह सरदार, आरक्षी आशीष कुमार यादव (178), अभिषेक कुमार पासवान (374), संदीप कुमार सिंह (14), रुपेश चौरसिया (153) तथा पांकी थाना सशस्त्र बल शामिल थे।


 


December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views
December 10, 2025 | 118 Views