FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
पुलिस ने राजीव यादव हत्याकांड के दो आरोपी को किया गिरफ्तार,दो की तलाश जारी
August 22, 2025 | 1007 Views
पुलिस ने राजीव यादव हत्याकांड के दो आरोपी को किया गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

साहिबगंज। शुक्रवार को जीरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने अपने कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महादेवगंज में राजीव यादव पिता रामप्रवेश यादव 18 वर्षीय को चार लोगों ने मिलकर चाकू मार दिया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक को अस्पताल भेजी जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।वही मामले में जीरवाबाड़ी पुलिस ने कांड संख्या 165/25 दर्ज कर इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी।वही एसपी साहिबगंज के निर्देश पर कांड में संलिप्त आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन कर 12 घंटे के अंदर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुरभट्टा निवासी आशीष यादव पिता स्वर्गीय गोविंद यादव व नीतीश यादव पिता स्वर्गीय मनोज यादव जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबूतरखोपी चानन निवासी जो वर्तमान में शोभनपुरभट्टा अपने नानी के यहां रह रहा था को विधिवत गिरफ्तार किया गया और दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया।थाना प्रभारी ने आगे बताया कि घटना में चार लोग संलिप्त थे जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है व न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।बाकी दो की तलाश पुलिस कर रही है,उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।।


August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views
August 22, 2025 | 1008 Views