FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
भू माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई एक अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
December 22, 2025 | 240 Views
भू माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई एक अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

राँची । जिला अन्तर्गत वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशानुसार लगातार भू-माफियाओं एवं आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों की गतिविधियों का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-22.12.25 की रात्रि में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कांके एवं गोंदा थाना क्षेत्र में सक्रिय भू-माफिया, जिनमें कुछ न्यायिक हिरासत में है, के द्वारा अपने संगठित गिरोह के माध्यम से हथियार के बल पर भूविवाद को उत्पन्न कर अवैध कब्जा किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नियंत्रण में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम के नेतृत्व में कांके, गोंदा थाना एवं पिठौरिया थाना की एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में दिनांक-22.12.25 की मध्य रात्रि को एतवा टोप्पो, पे० डहरू टोप्पो सा० भीठा बस्ती नियर, चांदनी चौक, थाना गोंदा जिला रॉची के घर पहुँचकर घर की तलाशी के क्रम में एतवा टोप्पो के घर से एक 9 एम०एम० पिस्टल पाया गया, जिसे अनलॉक करने पर पिस्टर के मैगजीन में चार अदद जिन्दा गोली लोड पाया गया, जिसके पश्चात एतवा टोप्पो के घर से पाये गये आग्नेयास्त्र, जिन्दा गोली एवं एतवा टोप्पो के पैकेट में रखे ओप्पो कंपनी का एंड्रॉवाएड फोन को विधिवत जप्त किया गया। एतवा टोप्पो के द्वारा भी जमीन की खरीद-बिक्री का अवैध कार्य किया जाता है तथा यह भू-माफिया सींडीकेट का एक सक्रिय सदस्य है। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध आग्नेयास्त्र के स्रोत व आपूर्तिकर्ता के संबंध में छानबीन की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगीः-

1. 9 एम०एम० पिस्टल 01 अदद्,

2. जिन्दा कारतुस-

04 अदद,

3. एंड्रॉवाएड फोन-

01 अदद्,

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. एतवा टोप्पो पे० डहरू टोप्पो सा० भीट्ठा बस्ती नियर, चांदनी चौक थाना गोंदा जिला रॉची

छापामारी दलः-

1. अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची,

2.  संजीव कुमार बेसरा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची,

3.  अभय कुमार सिन्हा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, गोंदा, राँची,

4. प्रकाश कुमार रजक, पु०नि० सह थाना प्रभारी, कांके, रॉची,

5. सतीश कुमार पाण्डेय, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी पिठौरिया, रॉची.

6. पु०अ०नि० राज कुमार तिग्गा, कांके थाना राँची,

7. पु०अ०नि० सतीश कुमार, कांके थाना राँची,

8. पु०अ०नि० गंगाधर सिंह, कांके थाना राँची,

9. पु०अ०नि० रविशंकर सिंह, कांके थाना, रॉची,

10. स०अ०नि० विजय कुमार राम, कांके थाना राँची,

11. थाना सशस्त्र बल


December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views
December 22, 2025 | 241 Views