रांची। राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन (RKDF) यूनिवर्सिटी, रांची की ओर से 16 मार्च 2026 को “Pharmacy Anveshan 2026” नामक राज्य का सबसे बड़ा फार्मेसी रिसर्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नामकुम स्थित IPH ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें झारखंड सहित राज्यभर के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के छात्र, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन RKDF University, Ranchi द्वारा किया जा रहा है, जिसे Pharmacy Council of India (PCI) का सहयोग और प्रायोजन प्राप्त है। कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े विभिन्न शोध प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ड्रग डेवलपमेंट आइडियाज और फार्मास्यूटिकल इनोवेशन प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी होंगे। वहीं Guest of Honour के रूप में Pharmacy Council of India के EC Member एवं Zonal Coordinator धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में शशि प्रकाश झा (मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड) और श्रीमती रितु सहाय (डायरेक्टर ड्रग्स, झारखंड सरकार) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। Pharmacy Council of India के रजिस्ट्रार अनिल मित्तल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अमित कुमार पांडे (रजिस्ट्रार) तथा डॉ. एस. चटर्जी (कुलपति) भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शोध और नवाचार के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ फार्मेसी शिक्षा को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। यह आयोजन झारखंड में फार्मेसी रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।