FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
पासवान समुदाय का मिलन समारोह आयोजित, समुदाय के विकास को लेकर चर्चा
August 24, 2025 | 384 Views
पासवान समुदाय का मिलन समारोह आयोजित, समुदाय के विकास को लेकर चर्चा

 रांची। राजधानी के कोकर चौक स्थित JAGMT इंटरप्राइजेज के हॉल में पासवान समुदाय का मिलन समारोह का आयोजन किया गया । मिलन समारोह में बिहार झारखंड के कई गण मन व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पासवान समुदाय के विकास सहित अन्य मुद्दों को लेकर के चर्चा की गई साथ ही वैवाहिक रिश्ता को लेकर एक दूसरे से जानकारी ली गई।

संरक्षक वंशलोचन पासवान ने क्या कहा 

 पासवान समुदाय के संरक्षक वंशलोचन राम ने बताया कि भारतीय समाज में विशेष कर हिंदू समाज में तिलक दहेज प्रथा एक अभिशाप है l लड़की के माता-पिता अपनी पुत्री को लाखों रुपया खर्च करके योग बनते हैं और लड़का पक्ष को सौंपते हैं अपनी इच्छा से कुछ देते भी हैं l पासवान समाज सभी समाज के लोगों से बिन नम्र निवेदन करती है दहेज प्रथा समाप्त किया जाए। जिस प्रकार आदिवासी समाज में लड़का पक्ष लड़की के घर में जाता है और पुत्री देने का निवेदन करता है उसके बदले में लड़की पक्ष को 10000, रुपए 20000  देता है l यह प्रथा भारतवर्ष के सभी समाज के लिए अनुकरणीय है आदिवासी समाज को हम हृदय से धन्यवाद देते हैं lसमाज से मेरा निवेदन है अमीर लोग गरीब लोगों के यहां संबंध करें तब साम्यवाद आएगा अपना स्टेटस ना देखें यदि योग्य लड़का और लड़की गरीब परिवार में से हैं तो उसको स्वीकार करें गरीब घर का लड़का BDO को बन जाता है तो अमीर लोग संबंध कर लेते हैं लेकिन लड़की गरीब है तो उसको नहीं स्वीकार करते हैं l

आयोजनकर्ता ब्रजेश पासवान के क्या कहा

हमारा समाज दलित समाज है हम लोग मिलन समारोह के माध्यम से जो समाज के प्रबुद्ध लोग हैं वह महीने में एक बार मिलते हैं और समाज के विकास के बारे में चर्चा करते हैं साथ ही शादी समारोह के लिए  जहां हमारे समाज के बच्चे में बच्चियों हैं उनकी शादी विवाह के बारे में चर्चा की जाती है क्योंकि समाज में शादी विवाह एक महत्वपूर्ण बंधन और परंपरा है इसको निभाना जरूरी है मिलन समारोह के माध्यम से समाज में लड़के एवं लड़कियों के लिए योग रिश्ता भी ढूंढा जाता है क्योंकि वर्तमान में जिस तरीके से योग्य वर एवं वधू मिलना मुश्किल हो रहा है कई समस्याएं भी सामने आ जाती है इन सभी चीजों को लेकर अगर समाज के योगदान से शादी विवाह संपन्न होता है तो किसी प्रकार की समस्या को लेकर समाज के प्रबुद्ध लोग आकर समस्या का समाधान करने में सहयोग करते हैं।

कौन कौन लोग थे मौजूद 

इस अवसर पर वंश लोचन राम, ब्रिजेश पासवान, आशीष कुमार, शिव पासवान,गुड्डन पासवान, भिखू  पासवान, अजय पासवान, जयप्रकाश पासवान, आर एन पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views
August 24, 2025 | 385 Views