FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है - DTO
August 29, 2025 | 129 Views
हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है - DTO

रांची। जिला परिवहन विभाग, राँची द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 29 अगस्त 2025 को लालगुटवा और पंडरा क्षेत्र में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। 

इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची  अखिलेश कुमार और मोटरयान निरीक्षक, राँची ने संयुक्त रूप से किया। 

इस अभियान के तहत कुल 256 वाहनों की गहन जाँच की गई, जिसमें वाहनों के प्रेशर हॉर्न, काला शीशा, पथकर, फिटनेश सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, परमिट, ओवरलोडिंग, और चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों और नियमों की जाँच शामिल थी। 

जाँच के दौरान 37 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें अपूर्ण दस्तावेज और ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघन शामिल थे। इन वाहनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए 5,22,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 06 वाहनों को नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण जप्त कर पंडरा ओपी में सुरक्षित रखा गया है। 

जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा, हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। इस तरह के अभियान न केवल नियमों का उल्लंघन रोकने में मदद करते हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं। हम सभी वाहन चालकों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

यह अभियान जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि राँची की सड़कों को और सुरक्षित बनाया जा सके।
 


August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views
August 29, 2025 | 130 Views