FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहिबगंज जिला में भव्य मुख्य समारोह का आयोजन, निकाली गई आकर्षक झांकी
January 26, 2026 | 184 Views
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहिबगंज जिला में भव्य मुख्य समारोह का आयोजन, निकाली गई आकर्षक झांकी

साहेबगंज। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर साहिबगंज जिला अंतर्गत स्थानीय सिध्दो-कान्हू स्टेडियम में मुख्य जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार सिंह द्वारा अमर शहीद सिद्धो -कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात परेड की सलामी ली गई।


मुख्य समारोह में उपायुक्त हेमंत सती द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया एवं परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि—


 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय परिवार के सभी सदस्यगण, माननीय जनप्रतिनिधिगण, झारखंड राज्य आंदोलनकारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधु तथा यहां उपस्थित सभी नागरिकों का वे हार्दिक अभिनंदन करते हैं।


उन्होंने साहिबगंज जिला वासियों की ओर से अमर शहीद सिद्धो-कान्हू, चाँद-भैरव, फूलो-झानो सहित समस्त स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया तथा कहा कि इन्हीं के त्याग और बलिदान से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।


उपायुक्त ने कहा कि 26 जनवरी हमें यह स्मरण कराता है कि हम एक ऐसे लोकतांत्रिक तंत्र का हिस्सा हैं, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं।

 संविधान किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र की आत्मा है। इस अवसर पर हम सभी संविधान की गरिमा बनाए रखने, मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लेते हैं।


उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में राज्य ने राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है।


मैया सम्मान योजना के अंतर्गत जिले की लगभग 1,78,000 महिलाओं के खातों में प्रतिमाह ₹2500 की राशि हस्तांतरित की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है। वहीं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगारपरक वातावरण तैयार किया जा रहा है।


आवास योजना के अंतर्गत लगभग 30,000 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान कर उनके पक्के घर के सपने को साकार किया गया है।


शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियाँ
पिछले एक वर्ष में 20 से अधिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण,लगभग 100 विद्यालयों में आधारभूत संरचना सुधार का प्रस्तावित है।

विभिन्न विद्यालयों में 1000 से अधिक बेंच-डेस्क की आपूर्ति किया गया है।

 आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी  की स्थापना का प्रस्ताव

 साइंस सेंटर की स्थापना 

 विभिन्न प्रखंडों एवं अनुमंडल में पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता।

 विगत वर्ष 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट रैंक में सुधार हुआ है

 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में DMFT फंड से 12 गणित एवं विज्ञान विषय शिक्षकों की नियुक्ति

 257 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं ICT लैब का संचालन।

103 विद्यालयों में पलाश कार्यक्रम संचालित।

15 पीएम श्री विद्यालयों का चयन एवं विकास।


 खेलो इंडिया खेल प्रेमियों फिट इंडिया अभियान को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थलों पर ओपन जिम की स्थापना।

 फूलो-झानो स्टेडियम में मॉडल जिम एवं फुटसल पिच का निर्माण

राजमहल अनुमंडल में दो खेल बैंक की स्थापना

 सिदो-कान्हु स्टेडियम में गैलरी विस्तार

 राजमहल एवं बरहेट में इनडोर स्टेडियम निर्माण

प्रखंड स्तर पर फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र

स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति

 नवजात शिशुओं हेतु SNCU/NICU की स्थापना

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति 

 आधुनिक OT, CT Scan, Ultrasound, डिजिटल X-Ray, लैप्रोस्कोपी आदि की स्थापना अगले तीन माह में के जाने का लक्ष्य।

आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

19 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का NQAS प्रमाणीकरण।

शहरी विकास

2000+ सोलर स्ट्रीट लाइट, 50 से अधिक हाई मास्ट लाइट की स्थापना

आगामी लक्ष्य: 3000 सोलर लाइट एवं 300 हाई मास्क।

 140,000 घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली।

 56,000 स्मार्ट मीटर स्थापना

 250 KM LT लाइन का केबल में रूपांतरण

 162 पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र एवं 159 पंचायत ज्ञान केंद्र


पर्यटन, कौशल एवं रोजगार

 सिदो-कान्हु जन्मस्थली, कन्हैया स्थान, मोती झरना का पर्यटन विकास

लगभग 10,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लक्ष्य

JSPLS, Skill Development योजनाओं से 20,000 कुशल युवाओं का निर्माण (मार्च 2026 तक)

अंत में उपायुक्त महोदय ने कहा कि प्रशासन अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, परंतु एक जागरूक नागरिक के रूप में हम सभी का भी यह कर्तव्य है कि हम साहिबगंज को झारखंड का सबसे विकसित, स्वच्छ एवं शिक्षित जिला बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगे के नीचे यह संकल्प लेने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य समारोह में परेड के लिए प्रथम ग्रामीण पुलिस पुरुष, द्वितीय ग्रामीण पुलिस महिला एवं तृतीय जवाहर नवोदय विद्यालय एनसीसी महिला को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार बैंड डिस्प्ले में जवाहर नवोदय विद्यालय को प्रथम एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साहिबगंज को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 प्रभात फेरी में प्रथम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कन्या साहिबगंज, द्वितीय सेंट जेवियर्स विद्यालय साहिबगंज अंग्रेजी, तृतीय यमुना दास चौधरी कन्या उच्च विद्यालय साहिबगंज को पुरस्कृत किया गया।

 झांकी प्रस्तुति करने में वन प्रमंडल को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी को संयुक्त रूप से द्वितीय एवं परिवहन विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्य समारोह स्थल में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीदों के आश्रित एवं अलग झारखंड राज्य आंदोलन कारी को शाॅल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रितिक कुमार पासवान, सुनील पंडित, मुसर्रत जहां को शाॅल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए संजीव कुमार, स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी, जवाहर नवोदय विद्यालय को सम्मानित किया गया। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोमला कुमारी, मृत्युंजय कुमार राय, विवेक कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, संतोष मुर्मू, इनामुल  किस्कू को सम्मानित किया गया।

पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गौरव प्रियदर्शी एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ आशुतोष, राजेश कुमार, रश्मि प्रिया तिर्की, आदित्य कुमार, बीना टुडू, सोफिया टुडू ,हेमलता टुडू, नीलिमा टोप्पो, रेशमा मुर्मू ,क्रिस्टीना मुर्मू ;सुमी मुर्मू,रुणा कुमारी को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार नियमित टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मीना सिंह, सरिता कुमारी, विजय  राम, अशोक हरिजन को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views
January 26, 2026 | 185 Views