FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
पहाड़िया जनजातीय समुदाय का कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे - सिविल सर्जन
August 27, 2025 | 132 Views
पहाड़िया जनजातीय समुदाय का कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे - सिविल सर्जन

साहेबगंज।  सिविल सर्जन सभागार, साहिबगंज में पहाड़िया जनजातीय समुदाय के सम्मानित व्यक्तियों (प्रमुख, प्रधान एवं गणमान्य नागरिकों) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन साहिबगंज डॉo रामदेव पासवान ने की।

बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। इनमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोषण पुनर्वास, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), आयुष्मान भारत योजना, क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP), वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (NVBDCP) तथा गैर-संचारी रोग कार्यक्रम (NPCDCS) जैसी योजनाएँ प्रमुख रहीं।

उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और ममता वाहन योजना जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है।

बैठक में उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नशामुक्त जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्व से भी अवगत कराया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पहाड़िया जनजातीय समुदाय का कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे।

बैठक में उपस्थित समुदाय के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और विश्वास जताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहाड़िया जनजातीय समुदाय के प्रत्येक परिवार तक पहुँचेगा।
 


August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views
August 27, 2025 | 133 Views