FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026, डीडीसी की प्रेस वार्ता,चुनाव को लेकर दी गई जानकारी
January 27, 2026 | 208 Views
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026, डीडीसी की प्रेस वार्ता,चुनाव को लेकर दी गई जानकारी

रांची।  उपविकास आयुक्त, रांची  सौरभ कुमार भुवनिया द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। समाहरणालय स्थित जी-14 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची नगर निगम एवं नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान इस दौरान एडीएम नक्सल सुदर्शन मुर्मू एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी  राजेश कुमार उपस्थित थे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप विकास आयुक्त  सौरभ कुमार भुवनिया द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि अभ्यर्थी 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 (पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक) नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी 2026 और नाम वापसी की तिथि 06 फरवरी 2026 है। प्रतीक आवंटन 07 फरवरी 2026 को किया जायेगा। जबकि मतदान 23 फरवरी 2026 (प्रातः 07ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक) एवं मतगणना 27 फरवरी 2026 (प्रातः 08ः00 बजे से) को होगी। 

रांची नगर निगम क्षेत्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपविकास आयुक्त श्री सौरभ कुमार भुवनिया ने बताया कि रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 53 वार्ड हैं। इसके लिए कुल 909 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 808 मुख्य मतदान केंद्र एवं 101 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं।

नगर निगम क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 10,27,723 है, जिसमें 5,18,695 पुरुष, 5,08,971 महिला एवं 57 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। संवेदनशीलता के आधार पर कुल 274 सामान्य, 507 संवेदनशील एवं 128 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 257 मतदान केंद्र भवन चिन्हित किए गए हैं।

निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन हेतु महापौर एवं विभिन्न वार्ड समूहों के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

खर्च की सीमा के संबंध में जानकारी देते हुए उपविकास आयुक्त श्री सौरभ कुमार भुवनिया ने बताया कि महापौर पद के लिए 25 लाख रुपये एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 5 लाख रुपये व्यय सीमा निर्धारित की गई है।

नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र

उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र में कुल 13 वार्ड हैं। यहां कुल 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नगर पंचायत बुड़ू में कुल मतदाताओं की संख्या 16,625 है, जिसमें 8,168 पुरुष एवं 8,457 महिला मतदाता शामिल हैं। संवेदनशीलता के आधार पर यहां 15 सामान्य एवं 1 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। नगर पंचायत बुड़ू में कुल 13 मतदान केंद्र भवन चिन्हित किए गए हैं।

खर्च की सीमा के संबंध में उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बुड़ू में अध्यक्ष पद के लिए 5 लाख रुपये एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 1 लाख रुपये की सीमा निर्धारित की गई है।
 


January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views
January 27, 2026 | 209 Views