मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देवघर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शिव बारात आयोजन से संबंधित की जा रही तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया।
इस अवसर पर विधायक देवघर सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां निरंतर जारी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार आज दिनांक 11.02.2026 को उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहां चल रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने उपनिर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
दिनांक 22.02.2026 को मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया:-
पोलिंग पार्टियों के लिए काउंटरवार सुव्यवस्थित डिस्पैच व्यवस्था।
निर्वाचन सामग्री किट का पूर्ण एवं त्रुटिरहित संकलन।
पोलिंग कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन एवं रैंडमाइजेशन के अनुरूप प्रतिनियुक्ति।
सुरक्षा बलों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति एवं रूट चार्ट के अनुसार वाहन व्यवस्था।
पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का पुनः स्मरण।
मेडिकल सहायता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क की स्थापना, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित समाधान संभव हो सके।
उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया द्वारा डिस्पैच के दिन भीड़-भाड़ से बचने हेतु समयबद्ध एवं चरणबद्ध व्यवस्था तथा प्रत्येक पोलिंग पार्टी को उनके निर्धारित वाहन एवं रूट की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने झारखंड विधान सभा में एनईवीए (NeVa) सेवा केंद्र का विधिवत् उद्घाटन किया। माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड विधान सभा में NeVA सेवा केंद्र के रूप में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। आज NeVA सेवा केंद्र का यहां विधिवत उद्घाटन हुआ है। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के माध्यम से कई चीजें आसान होगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से विधान सभा के माननीय सदस्यगण विधायी कार्यों को सरलता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कर सकेंगे। माननीय सदस्यगणों को अब विधान सभा सत्र के दौरान देर रात में यहां पहुंचकर प्रश्नों को डालने सहित अन्य कागजी प्रक्रियाओं के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही साथ विधान सभा कर्मियों को भी ड्यूटी में सहूलियत होगी।
एप्लीकेशन के माध्यम से कई कार्य होंगे संपन्न
माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश में लगभग 20 राज्यों के विधान सभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के माध्यम से डिजिटल एवं पेपरलेस तरीके से विधायी कार्यों को सम्पन्न करने की शुरुआत हो चुकी है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज झारखंड विधान सभा में माननीय सदस्यों को इस एप्लीकेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है तथा उन्हें टैबलेट भी प्रदान किया जा रहा ताकि कार्यों का संपादन डिजिटल रूप से सरलता पूर्वक किया जा सके। आगामी विधान सभा सत्र में भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन के माध्यम से लोग बैंकिंग सहित कई ऑफिशियल कार्य भी आसानी से संपन्न करते हैं।
बेहतर समन्वय के लिए डिजिटाइजेशन जरूरी
माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष हो चुके हैं, धीरे-धीरे ही सही पर झारखंड अब बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। माननीय अध्यक्ष, झारखंड विधान सभा के प्रयास से विधान सभा में सभी कार्य डिजिटल यानी कि पेपरलेस की ओर अग्रसर हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि अब डिजिटल माध्यम से बेहतर कम्युनिकेशन बनेगा जिससे माननीय सदस्यों को काफी सुविधा होगी। पहले समन्वय के अभाव से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के उपयोग से अब कागजों के बंडलों की ढ़ेर में भी कमी आएगी तथा कार्यों में रफ्तार भी देखने को मिलेगा।
माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि किसी भी डिजिटल एप्लीकेशन का उपयोग करने से पहले कुछ चुनौतियां भी रहती हैं उन चुनौतियों के संदर्भ में आज यहां माननीय सदस्यों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी रखा गया है। वर्तमान समय में साइबर अपराध एक चुनौती है। माननीय सदस्यों के किसी भी प्रश्नों में कोई हेर-फेर न हो, कागजी प्रक्रिया में कोई बाधा न हो इस निमित्त NeVA सिक्योरिटी से संबंधित सारी जानकारी से अवगत रहने की जरूरत है ताकि इन सब चीजों से बचा जा सके।
मौके पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा रबीन्द्र नाथ महतो एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा सभी माननीय मंत्रीगण एवं माननीय विधायकगणों को टैबलेट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्र नाथ महतो, सभी माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण सहित अधिकारीगण एवं विधानसभा कर्मीगण उपस्थित रहे।
सोनाहातु :-थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाब गांव में 12 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले को लेकर प्रशासनिक सतर्कता की मांग तेज हो गई है। मेले के दौरान जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपील की गई है।
इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक, बुंडू (रांची) को एक लिखित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में मेले के दौरान संभावित असामाजिक गतिविधियों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। बताया गया है कि कोटाब गांव का यह मेला क्षेत्र का एक प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें छऊ नृत्य एवं पारंपरिक मुर्गा लड़ाई जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं।
असामाजिक तत्वों की सक्रियता की आशंका
आवेदन में पूर्व अनुभवों और स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आशंका जताई गई है कि मेले की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व जुआ, ताश, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री व सेवन जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इससे शांति व्यवस्था भंग होने के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं और सामाजिक वातावरण के दूषित होने की संभावना बनी रहती है।
पुलिस प्रशासन से प्रमुख मांगें
जनहित एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवेदन में पुलिस प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गई है
रांची । जिला अंतर्गत माण्डर प्रखंड में मंगलवार को माण्डर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र तथा माण्डर आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं अधिकार-संपन्न बनाने के लिए निरंतर ठोस और परिणामोन्मुख कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आजीविका से जुड़े संस्थागत ढांचे का सुदृढ़ीकरण महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
OSF परियोजना के अंतर्गत सखी मंडलों से जुड़ी 115 महिला उद्यमियों को कुल ₹59,72,000 की सामुदायिक उद्यम निधि (Community Enterprise Fund – CEF) प्रदान की गई। साथ ही लाभुक महिलाओं के बीच आजीविका से संबंधित आवश्यक परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सहायता महिलाओं को स्वरोज़गार, आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान जेंडर शपथ के माध्यम से सामाजिक समानता, सम्मान एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। मंत्री ने कहा कि आजीविका न्याय सलाह केंद्र एवं एकल सुविधा केंद्र ग्रामीण महिलाओं को न्याय, आजीविका से जुड़ी सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक सरल, सुलभ एवं एकीकृत पहुँच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बनेंगे।
इस अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला-केंद्रित योजनाएँ राज्य के समग्र ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं और इससे गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, आजीविका मिशन से जुड़े प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, मो० फारूक, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत लखनुडीह पारटोल रोड ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूरी बाँस झुड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मीः-
(1) इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु, उम्र 19 वर्ष, पिता कमरूद्दीन अंसारी, ग्राम पाण्डेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
(2) हुसैन अंसारी , उम्र 26 वर्ष, पिता मरहूम बक्सु मियाँ ग्राम कबरी
(3) साकिर अंसारी उर्फ लालु, उम्र 26 वर्ष, पिता अब्दुल कादिर मियाँ, ग्राम बरमुण्डी
(4) सिराज अंसारी , उम्र 28 वर्ष, पिता शहीद मियाँ, ग्राम पारटोल तीनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना
कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026, धारा 111(1)()/318(4)/319(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 04
बरामद किये गये सामानों की विवरणी:-
(1) मोबाईल -07
(2) सिम कार्ड -08
अपराध शैली : YONO APP चालु करने के नाम पर लोगों को कॉल करके फिर Whatsapp एवं स्क्रिन सेयरिंग एप के माध्यम से स्क्रिन सेयर करवाकर YONO का USER & PASSWARD बनाकर OTP प्राप्त होने पर Net Banking के माध्यम से संबंधित बैंक खाता से ठगी करना।
पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, मो० फारूक, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत लखनुडीह पारटोल रोड ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूरी बाँस झुड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मीः-
(1) इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु, उम्र 19 वर्ष, पिता कमरूद्दीन अंसारी, ग्राम पाण्डेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
(2) हुसैन अंसारी , उम्र 26 वर्ष, पिता मरहूम बक्सु मियाँ ग्राम कबरी
(3) साकिर अंसारी उर्फ लालु, उम्र 26 वर्ष, पिता अब्दुल कादिर मियाँ, ग्राम बरमुण्डी
(4) सिराज अंसारी , उम्र 28 वर्ष, पिता शहीद मियाँ, ग्राम पारटोल तीनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना
कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026, धारा 111(1)()/318(4)/319(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 04
बरामद किये गये सामानों की विवरणी:-
(1) मोबाईल -07
(2) सिम कार्ड -08
अपराध शैली : YONO APP चालु करने के नाम पर लोगों को कॉल करके फिर Whatsapp एवं स्क्रिन सेयरिंग एप के माध्यम से स्क्रिन सेयर करवाकर YONO का USER & PASSWARD बनाकर OTP प्राप्त होने पर Net Banking के माध्यम से संबंधित बैंक खाता से ठगी करना।
मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शंकर नायक अभियुक्त गीता देवी का चचेरा देवर था। करीब तीन वर्ष पूर्व शंकर नायक के माता-पिता की बीमारी से मौत होने के बाद गीता देवी ही उसके घर का कामकाज संभालती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। जब शंकर शादी के लिए लड़की देखने गया, तो गीता देवी को नागवार गुजरा। वह शंकर को शादी करने से मना करने लगी। लेकिन शंकर ने उसकी नहीं सुनी। इसी बात से नाराज होकर गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर नायक की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत उसने शंकर नायक को चाय में कीटनाशक दवा मिलाकर पिला दिया। चाय पीने कुछ देर बाद मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे एम.जी.एम. अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया।
रांची। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को मज़बूत करने और इसके अधिकार-आधारित स्वरूप की रक्षा के उद्देश्य से मंगलवार को रांची में कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सोसायटी संगठनों ने मनरेगा के सामाजिक और आर्थिक योगदान को रेखांकित करते हुए इसे बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
बैठक में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, रचनात्मक कांग्रेस के नेशनल चेयरमैन एवं मनरेगा कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य संदीप दीक्षित, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रो. ज्यां द्रेज, झारखंड नरेगा मंच से जेम्स हेरेंज, मनरेगा वॉच से बलराम, सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान झारखंड में मनरेगा की उपलब्धियों, परिसंपत्ति निर्माण, सतत आजीविका और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। सामाजिक संगठनों ने अपने ज़मीनी अनुभव साझा करते हुए कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार, समय पर मजदूरी और श्रमिकों को सम्मान प्रदान किया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिली है।
सामाजिक संगठनों ने मांग की कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना जॉब कार्ड डिलीट न किए जाएं, काम मांगने पर काम की गारंटी सुनिश्चित हो, मजदूरी का समय पर भुगतान किया जाए, मस्टर रोल पंचायत स्तर पर जारी हों और ‘काम मांगो अभियान’ के तहत सोशल ऑडिट को और सशक्त बनाया जाए।
बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि प्रस्तावित VB GRAM G जैसे प्रावधान मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप को कमजोर कर सकते हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस और सिविल सोसायटी संगठनों के बीच मनरेगा को यथावत बनाए रखने, नए कानून को रद्द कराने और संगठित एवं रणनीतिक समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर सहमति बनी।
मनरेगा वॉच से जुड़े जेम्स हेरेंज ने ‘काम मांगो अभियान’ को और अधिक सक्रिय रूप से चलाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि इससे गांवों में अधिक रोजगार सृजित होगा और इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला ने कहा कि केंद्र सरकार को VB GRAM G वापस लेना होगा और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करना होगा।
रचनात्मक कांग्रेस के नेशनल चेयरमैन संदीप दीक्षित ने कहा कि मनरेगा ने देश में मजदूरी का न्यूनतम मानक स्थापित किया है और करोड़ों श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अधिकार-आधारित योजना को कमजोर करना श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला होगा।
मजदूर किसान शक्ति संगठन के को-फाउंडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने कहा कि मनरेगा के कारण गरीब और हाशिए पर खड़े ग्रामीण लोग दासता जैसी परिस्थितियों और कर्ज़-बंधन से बाहर निकल सके हैं। इससे शोषणकारी जमींदार और ठेकेदार आधारित व्यवस्था को चुनौती देने की उनकी क्षमता बढ़ी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अब ज़रूरत है ज़मीन पर उतरकर मज़दूरों के साथ खड़े होने, काम की मांग दर्ज कराने, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और सभी हितधारकों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने की।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने घोषणा की कि राज्य के प्रत्येक विधायक अपने क्षेत्र में ‘काम मांगो अभियान’ के तहत मॉडल अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर मनरेगा टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा और हर जिले में मनरेगा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम, ब्लॉक संवाद, सोशल ऑडिट प्रणाली को सक्रिय करने और स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जानकारी दी कि 2 से 5 फरवरी 2026 के बीच राज्य की 4,080 पंचायतों में आयोजित ‘काम मांगो अभियान’ में 1,74,245 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 1,03,158 लोगों ने काम की मांग दर्ज कराई। इस दौरान 17,914 नए जॉब कार्ड बनाए गए, 40,602 श्रमिकों का ई-केवाईसी, 39,593 नई योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए और 14,899 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत अब तक 1017.65 लाख मानव-दिवस सृजित हुए हैं और 52 प्रतिशत जॉब कार्ड महिलाओं के नाम हैं।
बैठक के अंत में सामाजिक संगठनों ने स्पष्ट किया कि वे मनरेगा को बचाने और इसे अधिकार-आधारित तथा जनभागीदारी वाली योजना के रूप में बनाए रखने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर निरंतर संघर्ष और समन्वय करते रहेंगे।
सोनाहातू (रांची) : सोनाहातू थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी हरीहर महतो (उम्र लगभग 25 वर्ष), जो बीते एक सप्ताह से लापता था, उसका सिर कटा शव मंगलवार को कांची नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हरीहर महतो 31 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच सोनाहातू पुलिस को कांची नदी में एक शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी के एक गड्ढे से शव को बाहर निकाला। बाद में शव की पहचान हरीहर महतो के रूप में की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को नदी में फेंक दिया गया था। प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।
सोनाहातू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के गांवों में भी पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।
घटना के बाद डोमाडीह गांव सहित पूरे सोनाहातू क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस नृशंस हत्या से सहमे हुए हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।