FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र एवं महिला संकुल संगठन कार्यालय का मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक रूप से किया उद्घाटन
February 10, 2026 | 194 Views
आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र एवं महिला संकुल संगठन कार्यालय का मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक रूप से किया उद्घाटन

रांची । जिला अंतर्गत माण्डर प्रखंड में मंगलवार को  माण्डर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र तथा माण्डर आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं अधिकार-संपन्न बनाने के लिए निरंतर ठोस और परिणामोन्मुख कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आजीविका से जुड़े संस्थागत ढांचे का सुदृढ़ीकरण महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

OSF परियोजना के अंतर्गत सखी मंडलों से जुड़ी 115 महिला उद्यमियों को कुल ₹59,72,000 की सामुदायिक उद्यम निधि (Community Enterprise Fund – CEF) प्रदान की गई। साथ ही लाभुक महिलाओं के बीच आजीविका से संबंधित आवश्यक परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सहायता महिलाओं को स्वरोज़गार, आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के दौरान जेंडर शपथ के माध्यम से सामाजिक समानता, सम्मान एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। मंत्री ने कहा कि आजीविका न्याय सलाह केंद्र एवं एकल सुविधा केंद्र ग्रामीण महिलाओं को न्याय, आजीविका से जुड़ी सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक सरल, सुलभ एवं एकीकृत पहुँच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बनेंगे।

इस अवसर पर झारखंड सरकार की  कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री  शिल्पी नेहा तिर्की की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला-केंद्रित योजनाएँ राज्य के समग्र ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं और इससे गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, आजीविका मिशन से जुड़े प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views
February 10, 2026 | 195 Views