मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शंकर नायक अभियुक्त गीता देवी का चचेरा देवर था। करीब तीन वर्ष पूर्व शंकर नायक के माता-पिता की बीमारी से मौत होने के बाद गीता देवी ही उसके घर का कामकाज संभालती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। जब शंकर शादी के लिए लड़की देखने गया, तो गीता देवी को नागवार गुजरा। वह शंकर को शादी करने से मना करने लगी। लेकिन शंकर ने उसकी नहीं सुनी। इसी बात से नाराज होकर गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर नायक की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत उसने शंकर नायक को चाय में कीटनाशक दवा मिलाकर पिला दिया। चाय पीने कुछ देर बाद मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे एम.जी.एम. अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया।
रांची । जिला अंतर्गत माण्डर प्रखंड में मंगलवार को माण्डर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र तथा माण्डर आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं अधिकार-संपन्न बनाने के लिए निरंतर ठोस और परिणामोन्मुख कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आजीविका से जुड़े संस्थागत ढांचे का सुदृढ़ीकरण महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
OSF परियोजना के अंतर्गत सखी मंडलों से जुड़ी 115 महिला उद्यमियों को कुल ₹59,72,000 की सामुदायिक उद्यम निधि (Community Enterprise Fund – CEF) प्रदान की गई। साथ ही लाभुक महिलाओं के बीच आजीविका से संबंधित आवश्यक परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सहायता महिलाओं को स्वरोज़गार, आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान जेंडर शपथ के माध्यम से सामाजिक समानता, सम्मान एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। मंत्री ने कहा कि आजीविका न्याय सलाह केंद्र एवं एकल सुविधा केंद्र ग्रामीण महिलाओं को न्याय, आजीविका से जुड़ी सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक सरल, सुलभ एवं एकीकृत पहुँच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बनेंगे।
इस अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला-केंद्रित योजनाएँ राज्य के समग्र ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं और इससे गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, आजीविका मिशन से जुड़े प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, मो० फारूक, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत लखनुडीह पारटोल रोड ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूरी बाँस झुड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मीः-
(1) इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु, उम्र 19 वर्ष, पिता कमरूद्दीन अंसारी, ग्राम पाण्डेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
(2) हुसैन अंसारी , उम्र 26 वर्ष, पिता मरहूम बक्सु मियाँ ग्राम कबरी
(3) साकिर अंसारी उर्फ लालु, उम्र 26 वर्ष, पिता अब्दुल कादिर मियाँ, ग्राम बरमुण्डी
(4) सिराज अंसारी , उम्र 28 वर्ष, पिता शहीद मियाँ, ग्राम पारटोल तीनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना
कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026, धारा 111(1)()/318(4)/319(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 04
बरामद किये गये सामानों की विवरणी:-
(1) मोबाईल -07
(2) सिम कार्ड -08
अपराध शैली : YONO APP चालु करने के नाम पर लोगों को कॉल करके फिर Whatsapp एवं स्क्रिन सेयरिंग एप के माध्यम से स्क्रिन सेयर करवाकर YONO का USER & PASSWARD बनाकर OTP प्राप्त होने पर Net Banking के माध्यम से संबंधित बैंक खाता से ठगी करना।
पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, मो० फारूक, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत लखनुडीह पारटोल रोड ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूरी बाँस झुड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मीः-
(1) इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु, उम्र 19 वर्ष, पिता कमरूद्दीन अंसारी, ग्राम पाण्डेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
(2) हुसैन अंसारी , उम्र 26 वर्ष, पिता मरहूम बक्सु मियाँ ग्राम कबरी
(3) साकिर अंसारी उर्फ लालु, उम्र 26 वर्ष, पिता अब्दुल कादिर मियाँ, ग्राम बरमुण्डी
(4) सिराज अंसारी , उम्र 28 वर्ष, पिता शहीद मियाँ, ग्राम पारटोल तीनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना
कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026, धारा 111(1)()/318(4)/319(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 04
बरामद किये गये सामानों की विवरणी:-
(1) मोबाईल -07
(2) सिम कार्ड -08
अपराध शैली : YONO APP चालु करने के नाम पर लोगों को कॉल करके फिर Whatsapp एवं स्क्रिन सेयरिंग एप के माध्यम से स्क्रिन सेयर करवाकर YONO का USER & PASSWARD बनाकर OTP प्राप्त होने पर Net Banking के माध्यम से संबंधित बैंक खाता से ठगी करना।
रांची। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को मज़बूत करने और इसके अधिकार-आधारित स्वरूप की रक्षा के उद्देश्य से मंगलवार को रांची में कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सोसायटी संगठनों ने मनरेगा के सामाजिक और आर्थिक योगदान को रेखांकित करते हुए इसे बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
बैठक में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, रचनात्मक कांग्रेस के नेशनल चेयरमैन एवं मनरेगा कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य संदीप दीक्षित, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रो. ज्यां द्रेज, झारखंड नरेगा मंच से जेम्स हेरेंज, मनरेगा वॉच से बलराम, सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान झारखंड में मनरेगा की उपलब्धियों, परिसंपत्ति निर्माण, सतत आजीविका और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। सामाजिक संगठनों ने अपने ज़मीनी अनुभव साझा करते हुए कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार, समय पर मजदूरी और श्रमिकों को सम्मान प्रदान किया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिली है।
सामाजिक संगठनों ने मांग की कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना जॉब कार्ड डिलीट न किए जाएं, काम मांगने पर काम की गारंटी सुनिश्चित हो, मजदूरी का समय पर भुगतान किया जाए, मस्टर रोल पंचायत स्तर पर जारी हों और ‘काम मांगो अभियान’ के तहत सोशल ऑडिट को और सशक्त बनाया जाए।
बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि प्रस्तावित VB GRAM G जैसे प्रावधान मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप को कमजोर कर सकते हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस और सिविल सोसायटी संगठनों के बीच मनरेगा को यथावत बनाए रखने, नए कानून को रद्द कराने और संगठित एवं रणनीतिक समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर सहमति बनी।
मनरेगा वॉच से जुड़े जेम्स हेरेंज ने ‘काम मांगो अभियान’ को और अधिक सक्रिय रूप से चलाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि इससे गांवों में अधिक रोजगार सृजित होगा और इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला ने कहा कि केंद्र सरकार को VB GRAM G वापस लेना होगा और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करना होगा।
रचनात्मक कांग्रेस के नेशनल चेयरमैन संदीप दीक्षित ने कहा कि मनरेगा ने देश में मजदूरी का न्यूनतम मानक स्थापित किया है और करोड़ों श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अधिकार-आधारित योजना को कमजोर करना श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला होगा।
मजदूर किसान शक्ति संगठन के को-फाउंडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने कहा कि मनरेगा के कारण गरीब और हाशिए पर खड़े ग्रामीण लोग दासता जैसी परिस्थितियों और कर्ज़-बंधन से बाहर निकल सके हैं। इससे शोषणकारी जमींदार और ठेकेदार आधारित व्यवस्था को चुनौती देने की उनकी क्षमता बढ़ी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अब ज़रूरत है ज़मीन पर उतरकर मज़दूरों के साथ खड़े होने, काम की मांग दर्ज कराने, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और सभी हितधारकों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने की।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने घोषणा की कि राज्य के प्रत्येक विधायक अपने क्षेत्र में ‘काम मांगो अभियान’ के तहत मॉडल अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर मनरेगा टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा और हर जिले में मनरेगा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम, ब्लॉक संवाद, सोशल ऑडिट प्रणाली को सक्रिय करने और स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जानकारी दी कि 2 से 5 फरवरी 2026 के बीच राज्य की 4,080 पंचायतों में आयोजित ‘काम मांगो अभियान’ में 1,74,245 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 1,03,158 लोगों ने काम की मांग दर्ज कराई। इस दौरान 17,914 नए जॉब कार्ड बनाए गए, 40,602 श्रमिकों का ई-केवाईसी, 39,593 नई योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए और 14,899 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत अब तक 1017.65 लाख मानव-दिवस सृजित हुए हैं और 52 प्रतिशत जॉब कार्ड महिलाओं के नाम हैं।
बैठक के अंत में सामाजिक संगठनों ने स्पष्ट किया कि वे मनरेगा को बचाने और इसे अधिकार-आधारित तथा जनभागीदारी वाली योजना के रूप में बनाए रखने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर निरंतर संघर्ष और समन्वय करते रहेंगे।
सोनाहातू (रांची) : सोनाहातू थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी हरीहर महतो (उम्र लगभग 25 वर्ष), जो बीते एक सप्ताह से लापता था, उसका सिर कटा शव मंगलवार को कांची नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हरीहर महतो 31 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच सोनाहातू पुलिस को कांची नदी में एक शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी के एक गड्ढे से शव को बाहर निकाला। बाद में शव की पहचान हरीहर महतो के रूप में की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को नदी में फेंक दिया गया था। प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।
सोनाहातू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के गांवों में भी पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।
घटना के बाद डोमाडीह गांव सहित पूरे सोनाहातू क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस नृशंस हत्या से सहमे हुए हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
शहर की विधि व्यवस्था की मजबूती के लिए आज चैम्बर भवन में सिटी एसपी पारस राणा, सिटी डीएसपी केवी रमन एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के साथ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में व्यापारियों को आ रही रंगदारी व धमकी भरे कॉल्स तथा शहर की विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल बनता है। हालिया घटनाओं के त्वरित उद्भेदन के लिए उन्होंने पुलिस तंत्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने जिला पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश देने की आवश्यकता पर बल दिया कि झारखण्ड में अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने पेट्रोलिंग वाहनों की संख्या बढ़ाने, नए थानों के निर्माण, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, खुफिया तंत्र को सुदृढ़ करने एवं अन्य राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने की बात कही।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा कई निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। व्हाट्सएप कॉल व मैसेज के माध्यम से आ रही धमकियों के उद्भेदन पर भी पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, भयभीत न हों। उन्होंने रोड साइड दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, विशेषकर मोशन सेंसर आधारित कैमरे एवं अलार्म सिस्टम लगाने की सलाह दी, विशेषकर हाई-रिस्क व्यापारियों को इसे अनिवार्य रूप से अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 112 पर सूचना देने पर पीसीआर एक मिनट के भीतर सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।
पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हैं, लेकिन थाना स्तर पर व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है, जिससे आम नागरिक बिना भय अपनी बात रख सके। पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने पूरे शहर में सक्रिय अवैध कब्जा गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दंड न मिलने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और पुलिस व समाज के समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
रांची चैम्बर के अध्यक्ष संजय माहुरी ने पंडरा कृषि मंडी में असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी पर रोक लगाने की मांग की। सह सचिव रोहित पोद्दार ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे तीन पहिया मालवाहक वाहनों को शाम 5 से 7 बजे के नो-एंट्री समय में शिथिलता देने, पीसीआर के कार्यक्षेत्र व संपर्क नंबरों की सूची चैम्बर से साझा करने तथा प्रत्येक तीन माह में सिटी एसपी स्तर पर हाई-रिस्क व्यापारियों के साथ बैठक हेतु पुलिस-व्यापारी समन्वय समिति गठित करने का सुझाव दिया, जिस पर सिटी एसपी ने विचार करने का आश्वासन दिया। लॉ एंड ऑर्डर उप-समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा चैम्बर की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर त्वरित और दृढ़ कार्रवाई से ही अपराधियों में भय पैदा होगा। उन्होंने कहा कि चैम्बर पुलिस के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के माध्यम से शहर में सुरक्षित व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया, किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, विनीता सिंघानिया, विकास मोदी, पूजा ढाढा, सदस्य प्रमोद सारस्वत, सुबोध जयसवाल, मुकेश पांडेय, अनुराग चावला ने भी अपने सुझाव दिए। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने सिटी एसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा। यह भी कहा कि विधि व्यवस्था की मजबूती हेतु सदस्यों के सुझाव को जल्द ही चैम्बर द्वारा कम्पाइल करके सिटी एसपी को प्रेषित किया जायेगा।
बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य मनीष सराफ, आस्था किरण, अनीश बुधिया, उप समिति चेयरमैन साहित्य पवन, निधि झुनझुनवाला, श्रवण कुमार, किशन अग्रवाल, तेजविंदर सिंह, परमिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश हेतमसरिया, बिजेंद्र प्रसाद, विजय महतो, राजीव चौधरी, राकेश कुमार, राजेश पोद्दार समेत अन्य काफी सदस्य उपस्थित थे।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 अंतर्गत आज दिनांक 07.02.2026 को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर एवं वार्ड पार्षद तथा बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर पद हेतु 11 अभ्यर्थियों को आवंटित चुनाव चिन्ह निम्न प्रकार है :-
1. किरण कुमारी एयर-कंडीशनर
2. देवी दयाल मुंडा-छड़ी
3. प्रवीण कच्छप-चूड़ियां
4. विनोद कुमार बड़ाईक-बैटरी टॉर्च
5. रमा खलखो-बेंच
6. रोशनी खालको-बिस्किट
7. सुजाता कश्यप-बक्सा
8. सुजीत विजय आनंद कुजूर-ईंटें
9. सुमनकांत तिग्गा-बाल्टी
10. सुरेंद्र लिंडा-कैमरा
11. सोनू खलखो-कारपेट
माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू, भारत सरकार के प्रस्तावित झारखंड (रांची/जमशेदपुर) परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक, यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, निदेशक बिरसा मुंडा विमानपत्तन, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एवं अग्निशमन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन, सड़क एवं भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि माननीय राष्ट्रपति महोदया का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का विषय है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।
पायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रखने, वैकल्पिक मार्गों की पूर्व तैयारी, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।