FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
February 7, 2026 | 174 Views
तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

 

माननीय राष्ट्रपति महोदया  द्रौपदी मुर्मू, भारत सरकार के प्रस्तावित झारखंड (रांची/जमशेदपुर) परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक, यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, निदेशक बिरसा मुंडा विमानपत्तन, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एवं अग्निशमन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन, सड़क एवं भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि माननीय राष्ट्रपति महोदया का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का विषय है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। 

पायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रखने, वैकल्पिक मार्गों की पूर्व तैयारी, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 


February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views
February 7, 2026 | 175 Views