FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | फिल्म कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने का फैसले पर लिया यू टर्न | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान में तेजी | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | पूर्व थल सेना अध्यक्ष नरवने के द्वारा लिखी गई किताब को लेकर संसद में बवाल |
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
February 11, 2026 | 114 Views
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

 

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां निरंतर जारी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार आज दिनांक 11.02.2026 को उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहां चल रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने उपनिर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

दिनांक 22.02.2026 को मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया:-

पोलिंग पार्टियों के लिए काउंटरवार सुव्यवस्थित डिस्पैच व्यवस्था।

निर्वाचन सामग्री किट का पूर्ण एवं त्रुटिरहित संकलन।

पोलिंग कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन एवं रैंडमाइजेशन के अनुरूप प्रतिनियुक्ति।

सुरक्षा बलों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति एवं रूट चार्ट के अनुसार वाहन व्यवस्था।

पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का पुनः स्मरण।

मेडिकल सहायता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।

कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क की स्थापना, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित समाधान संभव हो सके।

उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया द्वारा डिस्पैच के दिन भीड़-भाड़ से बचने हेतु समयबद्ध एवं चरणबद्ध व्यवस्था तथा प्रत्येक पोलिंग पार्टी को उनके निर्धारित वाहन एवं रूट की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views
February 11, 2026 | 115 Views