FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
बुली महतो की प्रतिमा पर विधायक प्रत्याशी धनपति महतो ने किया माल्यार्पण, रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
December 11, 2025 | 447 Views
बुली महतो की प्रतिमा पर विधायक प्रत्याशी धनपति महतो ने किया माल्यार्पण, रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनाहातु। प्रखंड के भकुवाडीह मोड़ पर गुरुवार को बुली महतो की प्रतिमा पर सिल्ली विधानसभा के विधायक प्रत्याशी धनपति महतो ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने ग्रामीणों का मन मोहित कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बुली महतो के वंशजों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल पैदा किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद एवं झारखंड आंदोलनकारी शैलेंद्र महतो ने कहा कि बुली महतो के पैंतृक गांव कोड़ाडीह का समुचित सौंदर्यीकरण और सड़कों का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मिल-जुलकर पहल करनी होगी।

कार्यक्रम में राजाराम महतो, राजेंद्र महतो, अभिराम महतो, राजू महतो समेत बुली महतो के वंशज और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views
December 11, 2025 | 448 Views