FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
मालदा मंडल द्वारा गोड्डा रेलवे स्टेशन पर प्रख्यात साहित्यकार बाबा नागार्जुन की जयंती का आयोजन
June 30, 2026 | 152 Views
मालदा मंडल द्वारा गोड्डा रेलवे स्टेशन पर प्रख्यात साहित्यकार बाबा नागार्जुन की जयंती का आयोजन

गोड्डा ( मालदा) । हिंदी भाषा एवं साहित्य के संवर्धन तथा महान साहित्यकारों की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा के मार्गदर्शन में, दिनांक 30 जून, 2026 को पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में गोड्डा रेलवे स्टेशन पर प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक श्री ज्योति सोरेन ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलकर्मियों एवं साहित्यप्रेमियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ अनुवादक  विद्यासागर राम ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके उपरांत बाबा नागार्जुन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।* अध्यक्ष श्री ज्योति सोरेन ने आमंत्रित साहित्यकारों एवं वक्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर ओम प्रकाश मंडल, प्रख्यात साहित्यकार श्री विनय सौरभ, अर्पणा कुमारी, विनिता प्रियदर्शिनी, मधुबाला शांडिल्य, शैलेन्द्र व्यास, इंद्राणी (बड़हरवा) तथा विनय कुमार झा 'विमल' (पटना) ने बाबा नागार्जुन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें हिंदी साहित्य का अद्वितीय साहित्यकार, विद्रोही जनकवि तथा जनसरोकारों के सशक्त स्वर के रूप में स्मरण करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं ने हिंदी साहित्य को नई दिशा प्रदान की तथा सामाजिक चेतना को सुदृढ़ आधार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में बाबा नागार्जुन की रचनाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक एवं प्रेरणास्पद हैं। कार्यक्रम के दौरान कवियों द्वारा बाबा नागार्जुन की चुनिंदा रचनाओं का प्रभावपूर्ण काव्य-पाठ भी प्रस्तुत किया गया।

आगे आयोजक ने कहा, हिंदी साहित्य के प्रति जागरूकता, राजभाषा हिंदी के संवर्धन तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति मालदा मंडल की सतत प्रतिबद्धता का सशक्त परिचायक रहा।


June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views
June 30, 2026 | 153 Views