FOLLOW US ON
Breaking News आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण में भाजपा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजनीतिक हमले शुरू | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का दिया निर्देश |
विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की गिरफ्तार
November 19, 2026 | 154 Views
विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की गिरफ्तार

रांची के जोन्हा जंगल से सिमडेगा पुलिस ने तकनीकी सहायता के जरिए दबोचा, गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल

सिमडेगा। विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित मामले में सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उन्हें रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन्हा जंगल से तकनीकी सहायता के आधार पर गिरफ्तार किया।

इस गिरफ्तारी के बाद विधायक प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।

डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पाकड़टांड़ थाना में नाबालिग के परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में नाबालिग के अपहरण तथा उस पर दबाव बनाकर विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में तकनीकी सहायता के आधार पर अभियुक्त दिलीप तिर्की की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद सिमडेगा पुलिस की टीम ने रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा जंगल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले की जांच में पुलिस की एक अहम कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की जांच और अन्य पहलुओं पर नजर बनी हुई है।


November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views
November 19, 2026 | 155 Views