FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
एलपीजी गैस की किल्लत, चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
March 13, 2026 | 168 Views
 एलपीजी गैस की किल्लत, चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने की  उपायुक्त से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज के आठ सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में उपायुक्त से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में उत्पन्न एलपीजी गैस की गंभीर किल्लत की समस्या को उपायुक्त के समक्ष प्रमुखता से रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में गैस की आपूर्ति अत्यधिक प्रभावित है, जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

चैंबर पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ गैस वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं और सिलेंडर की डिलीवरी भी समय पर नहीं की जा रही है। इससे खासकर उन परिवारों की परेशानी बढ़ गई है, जिनके घरों में शादी या अन्य सामाजिक समारोह आयोजित हैं। गैस की कमी को लेकर आम जनता में चिंता का माहौल है और लोग अपने दैनिक भोजन की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं।

चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि जिले के लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।

इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष मोहित बेगराजका, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, सहसचिव जाहिद खान, सहसचिव अजय डोकानियां, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, कार्यकारी सदस्य सोनेलाल गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य पिंटू शाह शामिल थे।


March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views
March 13, 2026 | 169 Views