FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
20 लाख फिरौती के लिए अपहरण काण्ड का खुलासा ए०के० गैंगवार ग्रुप के 02 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद
November 18, 2025 | 173 Views
20 लाख फिरौती के लिए अपहरण काण्ड का खुलासा ए०के० गैंगवार ग्रुप के 02 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद

हजारीबाग। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर स्थित एस०एम० पोल्ट्री फार्म में कार्यरत मुंशी गोपाल कुमार का उनके काले रंग के पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जे०एच०-02ए0ई0-4311) सहित अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों द्वारा पोल्ट्री फार्म के मालिक एवं अपहृत के परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। इस संबंध में टाटीझरिया थाना कांड सं. 47/25, दिनांक 07.11.2025 दर्ज किया गया। इस गंभीर कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़, हजारीबाग के नेतृत्व में एक एस०आई०टी टीम का गठन किया गया, जो लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 18.11.2025 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अरुण मंडल अपने ए०के० गैंगवार गिरोह के सदस्यों के साथ हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु टाटीझरिया से आंगो की ओर जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम ने आंगो थाना क्षेत्र के चपरा जंगल के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जे०एच०-02ए0ई0-4311) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस बल को देखकर बाइक सवार भागने लगे। एस०आई०टी टीम द्वारा पीछा कर दोनों अपराधियों अरुण मंडल एवं रोहित कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 02 देशी कारबाइन पिस्टल लोडेड, जिंदा कारतूस, 01 पीठु बैग, केमोफ्लाज वर्दी, 08 मोबाइल एवं ए०के० गैंगवार संगठन के हस्तलिखित 02 पर्चे बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर टाटीझरिया थाना कांड सं. 47/25 में प्रयुक्त एक डिस्कवर मोटरसाइकिल (जे०एच०-02जी0-7922) भी मुरकी जंगल से बरामद की गई।इस संबंध में आंगो थाना कांड सं. 10/25, दिनांक 18.11.2025, दफा 111(3)/111(4)/317(5)/61(2) BNS 2023 एवं 25(1B)(A)/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि मुख्य आरोपी अरुण मंडल ए०के० गैंगवार नामक संगठित अपराध सिंडिकेट का संचालक है, जो गिरोह बनाकर अपहरण, फिरौती, लूट एवं गंभीर अपराधों को अंजाम देता है। अरुण मंडल के विरुद्ध हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में 15 से अधिक कांड दर्ज हैं। इसके अलावा झारखंड एवं बिहार के कई जिलों में भी उसके खिलाफ अपहरण, डकैती, हत्या एवं नक्सल गतिविधियों से संबंधित मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. अरुण मंडल उर्फ अरुण जी उर्फ रंजीत मंडल, उम्र 33 वर्ष, पिता–लोटो मंडल, सा०–सोनबार, थाना–बेंगाबाद, जिला–गिरिडीह
2. रोहित महतो, उम्र 23 वर्ष, पिता–डेगलाल महतो, सा०–जोबर जामुनटांड़, थाना–विष्णुगढ़, जिला–हजारीबाग

बरामद सामान

1. देशी कारबाइन – 02 पीस
2. जिंदा कारतूस – 04 पीस
3. पीठु बैग – 01 पीस
4. केमोफ्लाज वर्दी – 02 पीस
5. ए०के० गैंगवार संगठन का हस्तलिखित पर्चा – 02 पीस
6. मोबाइल – 08 पीस
7. मोटरसाइकिल – 02 पीस

छापामारी दल

1. बैजनाथ प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़, हजारीबाग
2. पु.नि. जगलाल मुंडा, पुलिस निरीक्षक, दारू अंचल
3. पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह, सदर थाना
4. पु.अ.नि. दीपक कुमार, विष्णुगढ़ थाना
5. पु.अ.नि. इन्द्रजीत कुमार, थाना प्रभारी, टाटीझरिया
6. पु.अ.नि. जानु कुमार, थाना प्रभारी, आंगो
7. पु.अ.नि. इकबाल हुसैन, थाना प्रभारी, दारू
8. पु.अ.नि. कुमार अश्विनी, थाना प्रभारी, चुरचू
9. पु.अ.नि. पवन कुमार, टाटीझरिया थाना
10. तकनीकी शाखा, हजारीबाग
11. टाटीझरिया एवं आंगो थाना सशस्त्र बल

 


November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views
November 18, 2025 | 174 Views