FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
पुत्र के दीर्घायु, सुख-समृद्धी कल्याण की कामना को लेकर  जितिया व्रत सिल्ली मुरी क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ सम्पन्न    
October 3, 2026 | 111 Views
पुत्र के दीर्घायु, सुख-समृद्धी कल्याण की कामना को लेकर  जितिया व्रत सिल्ली मुरी क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ सम्पन्न    

सिल्ली : पुत्र के दीर्घायु, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना को लेकर मनाया जाने वाला जितिया व्रत सिल्ली मुरी  क्षेत्रों में शनिवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर व्रती माताओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान जीमूत वाहन की विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घर-आंगन में पूजा की तैयारियां देखी गईं। कई घरों में व्यक्तिगत रूप से तो कई जगहों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण किया। पूजा के दौरान माताओं ने अपने पुत्रों के उज्ज्वल भविष्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के पश्चात बच्चों के माथे पर तिलक-चंदन लगाकर हाथों में मोली धागा बांधा गया और प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। बता दें कि व्रती माताओं ने शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इस व्रत की शुरुआत की थी। शनिवार को निर्जला व्रत रखकर मुख्य पूजा की गई। परंपरा के अनुसार रविवार को निकटतम जलाशयों, नदी-तालाबों में जितिया डाली का विसर्जन करने के पश्चात ही महिलाएं व्रत तोड़कर अन्न-जल ग्रहण करेंगी और व्रत पूर्ण होगा।


October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views
October 3, 2026 | 112 Views