FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव  2025 के लिए किया एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ
August 21, 2025 | 141 Views
जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव  2025 के लिए किया एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ

रांची। जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए विशेषतः एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ किया। ज्ञात है की यह एक्सपो का 28वा साल है और पिछले 27 वर्ष से हर साल एक्सपो उत्सव का आयोजन होते आ रहा है और यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आ रहे है जो की देश के अलावा विदेश से भी होंगे।

एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ लाल फीते को काट कर संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद धानुका ने किया जो 2012 में अध्यक्ष थे।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस साल स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ एक्सपो के लिए विशेष शौचालय बनाया जाएगा जिससे एक्सपो में आए किसी भी व्यक्ति विशेष खासकर महिलाओं को शौच की परेशानी न हो। इसके अलावा "होम डेकोर", "रियल एस्टेट", "ऑटो जोन", "इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी", "लेडीज कॉर्नर", "फर्नीचर जोन", "स्टार्टअप बाजार", "फूड कोर्ट" और भी अन्य सेक्शन आ रहे है ।

संस्था के पूर्व सचिव सिद्धार्थ जयसवाल ने इस बार एक्सपो का कमान संभाला है और उनके टीम में दीपक पटेल, अनीश जैन, सौरव नरेडी और अभिषेक जैन है । सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि एक्सपो के सभी सातों दिन कुछ नया रहेगा जैसे की फैशन शो, तंबोला, हेल्थी बेबी एंड मोम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन जैसे इवेंट होंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन आदित्य जालान व रौनक सोडाणी ने कुशलता से किया। कार्यक्रम में सनी केडिया, अभिनव मंत्री, मोहित वर्मा, नवीन गाड़ोदिया, रॉबिन गुप्त, संजय शर्मा, तरुण अग्रवाल, अभिनव गर्ग, समर्थ अग्रवाल, केशू जैन, मोहित बगला व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता आदित्य जालान ने दी।


August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views
August 21, 2025 | 142 Views