FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
ओला कैब ड्राइवर को लूटने का इरादा, एक अभियुक्त गिरफ्तार,1 गोली बरामद
December 22, 2025 | 209 Views
ओला कैब ड्राइवर को लूटने का इरादा, एक अभियुक्त गिरफ्तार,1 गोली बरामद

रांची। राजधानी रांची अंतर्गत रात्रि 10:45 बजे लगभग लोअर बाजार थाना क्षेत्र के करबला टैंक रोड के दो लड़के फरहान अंसारी और मो0साहब के द्वारा एक ओला कैब बुक किया गया। जिसको लूटने के इरादे से लगभग 2 घंटे तक पूरे रांची शहर में घुमाया गया और 34000 नगद मांगने के लिए पीड़ित को कॉल करने पर मजबूर किया। पीड़ित ड्राइवर के द्वारा अपने दोस्त को कॉल कर पैसा मंगाया गया था, पैसा लेनदेन के क्रम में कैब चालक  और उनके दोस्तों के द्वारा विरोध करने पर पिस्तौल का बट से प्रहार किया गया। जहां अभियुक्त गण पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास करने लगा, भागने के क्रम में फरहान पकड़ा गया उसके पास से एक मोबाइल और एक 8 mm  जिंदा गोली बरामद हुआ वही पिस्तौल लेकर मोहम्मद साहब भागने में सफल रहा,आगे पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना पर लालपुर थाना कांड संख्या 329/25 दिनांक 22/ 12 /25 us-309(6)BNS&25 (1-B)/35 Arms Act की अंतर्गत यह कांड प्रतिवेदन कराया गया है । कांड के प्राथमिक नामजद अभियुक्त 01. मोहम्मद फरहान अंसारी को  गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वही इनके विरुद्ध पूर्व से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। जप्त किए गए सामानों 01. एक जिंदा गोली जिसके पेंदा पर 8 mm लिखा हुआ तथा एक कीपैड मोबाइल जिओ भारत लिखा हुआ बरामद किया गया है।


December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views
December 22, 2025 | 210 Views